Thu. Feb 12th, 2026

बांध के उपर से बह रहा बोंहटा नदी का पानी

बांध के उपर से बह रहा बोंहटा नदी का पानी

ब्युरो प्रमुख – चन्द्र प्रकाश राज ,

सैकड़ों एकड़ में लगी धान की फसल डूबकर बरबाद

धानाडीह-बिगहां सड़क पर बह रहा बाढ़ का पानी

रिपोर्ट – वीरेन्द्र यादव ,

वर्षा व बोंहटा नदी के पानी से धानाडीह, लाकठ छपरा, रसूलपुर, महुंई,सालिमपट्टी, भलुआं,खानपुर,बंशीछपरा, चैनवा,राजापुर,भरहोपुर, आमड़ाढ़ी,लालपुर, रामपुर,गौसपुर, पांडेय छपरा आदि गांवों के खेत में लगी सैकड़ों एकड़ धान की फसल डूबकर बरबाद हो गई है.धानाडीह-बिगहां सड़क के अलावे बोंहटा नदी का पानी इन गांवों के सड़कों पर तेजी बढ़ रहा है.किसान उमाकांत कुशवाहा, सुबोध सिंह, विकास सिंह,तेजनारायण सिंह,रामनारायण सिंह, भरत सिंह, अवधेश यादव, चन्दन कुमार श्रीवास्तव,राजेश्वर सिंह आदि ने बताया कि वर्षा व नदी के पानी से फसल बरबाद हो जाने से उनके सामने अनाज व चारा की समस्या उत्पन्न हो गई है.वहीं दूसरी ओर कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रकोप से आम जनता के सामने आर्थिक संकट उत्पन्न हो गया है.बाढ़ के पानी के जमाव से मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है. ऐसी स्थिति में क्षेत्र के लोग के समक्ष कई तरह की समस्याएं खड़ी हो गई है.राष्ट्रीय जनता दल के नेता श्रीकांत यादव के प्रतिनिधि सुभाष प्रसाद यादव ने प्रशासन से बाढ़ प्रभावित गांवों के किसानों को मुआवजा व गांव में मच्छर निरोधक उपाय किए जाने की मांंग किया है.

Related Post

You Missed