Thu. Feb 12th, 2026

बेगूसराय मंझौल :: पूर्व मंत्री ने किया बुढ़ी गंडक नदी के तटबंध का मुआयना  

मंझौल-बेगूसराय ::–

अविनाश कुमार गुप्ता ::–

01 अगस्त 2020 शनिवार

बुढ़ी गंडक नदी के बढ़ते जलस्तर एवं बाएं तटबंध मे जगह जगह रिसाव की खबर ने जहां लोगों की सांसें थाम रखी है. वहीं लगातार तटबंध टूटने की अफवाह से लोगों मे भय और दहशत के साथ अफरातफरी का माहौल कायम होता जा रहा है.

जबकि प्रशासनिक अधिकारियों के साथ जनप्रतिनिधियों के द्वारा तटबंध का लगातार निरीक्षण कर वस्तुस्थिति से अवगत होकर रिसाव स्थल पर बाढ़ नियंत्रण एवं जल संसाधन विभाग के अधिकारियों को विभिन्न दिशा निर्देश दिया जा रहा है.

आज शनिवार को पूर्व समाज कल्याण मंत्री कुमारी मंजू वर्मा ने पहसारा, शिउरी, पबड़ा, शाहपुर, चेरियाबरियारपुर, विक्रमपुर, बसही, आकोपुर, नुरूल्लाहपुर सहित विभिन्न पंचायतों से होकर गुजरने वाली तटबंध का दौड़ा किया.

इस दौरान विभिन्न रिसाव स्थलों के साथ संवेदनशील जगहों पर बारिकी से मुआयना कर उपस्थित बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल के अधिकारियों के साथ बातचीत की. साथ ही वस्तुस्थिति से बिहार सरकार के मंत्री एवं सचिव से दुरभाष पर बातचीत कर अवगत कराते हुए हर हाल मे तटबंध की सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की.

पूर्व मंत्री ने बताया मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 2007 मे आई बसही की विभिषिका के मद्देनजर तटबंध की सुरक्षा के लिए संवेदनशील है. मुख्यमंत्री के द्वारा भी लगातार दुरभाष के माध्यम से तटबंध की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर मॉनिटरिंग की जा रही है. तटबंध के बचाव हेतु जीओ बैग पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध करा दिया गया है. हरेक संवेदनशील स्थानों पर लाइटिंग की व्यवस्था के साथ पर्ययाप्त मात्रा में मजदूरों को लगाया गया है.

हरेेक रिसाव स्थल पर बाढ़ नियंत्रण विभाग के अधिकारियों के द्वारा युुद्धस्तर पर बचाव कार्य जारी है. स्थिति नियंत्रण में है. इसलिए लोगों को घबराने के बजाय तटबंध की सुरक्षा में लगे अधिकारियों को सहयोग करने की आवश्यकता है.

वहीं पूर्व मंत्री ने आमजनों एवं जनप्रतिनिधियों को संयम के साथ तटबंध की सुरक्षा हेतु सजग रहने की अपील की. साथ ही किसी भी विपरीत परस्थिति मे सहयोग हेतु तुरंत दुरभाष पर संपर्क स्थापित करने की बात कही.

मौके पर जदयू नेता चंद्रशेखर वर्मा, रामविलास वर्मा, मुखिया राजेश कुमार उर्फ रामलोली, प्रखंड अध्यक्ष शंकर यादव, प्रमोद महतो, सुनील कुमार सहित अन्य मौजूद थे.

By National News Today

नेशनल न्यूज़ टुडे वेब पोर्टल के रूप में आप लोगों के बीच है। यह न्यूज़ पोर्टल "खबरें वही जो हो सही" को अक्षरसः पालन करते हुए, आपके बीच में सदैव ताजातरीन ख़बरों से अवगत कराते रहेंगे।

Related Post

You Missed