बछवाड़ा-बेगूसराय ::–
01 अगस्त 2020 शनिवार
बछवाड़ा विधानसभा अंतर्गत भगवानपुर प्रखंड के किरतपुर, जोकिया एवं भीठसारी पंचायत से होकर गुजरने वाली बूढ़ी गंडक एवं बैंती नदी के बांध का बिहार प्रदेश युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव शिव प्रकाश गरीबदास ने भगवानपुर प्रखंड विकास पदाधिकारी मुकेश कुमार के साथ जायजा लिया।
इस दौरान बीडीओ ने बताया कि हमलोगों के द्वारा लगातार प्रखंड क्षेत्र के सभी बांधो का तत्परता से निरीक्षण किया जा रहा है। पूरे प्रखंड प्रशासन सजगता से बाढ से निपटने के लिए तत्पर है और आज से प्रखंड के सभी बाढ पीङित लोगों के बीच राहत सामग्री का वितरण, कर्मियों के द्वारा किया जा रहा है। सभी बांध को सुरक्षित करने का कार्य भी लगातार जारी है।
युवा कांग्रेस नेता ने बताया कि विधायक रामदेव राय के साथ हमलोग भी पूरे बछवाङा विधानसभा के सभी तटबंधों का जायजा लागातार ले रहे हैं तथा विधायक जी ने तीनों प्रखंड के बीडीओ, सीओ से बात कर बाढ से पीड़ित परिवार के बीच राहत सामग्री का वितरण करने तथा सभी तटबंधों को चौबीस घंटे निगरानी करने एवं क्षतिग्रस्त तटबंधों को अतिशीघ्र सुरक्षित करने को कहा है।
इस दौरान जिला पार्षद राम स्वार्थ साह, पूर्व प्रमुख कृष्ण कुमार राय, मुखिया अशोक राय, मुखिया प्रतिनिधि रामचन्द्र तांती, राम चरित्र सिंह, राम विनय सिंह, रौशन सिंह, सीताराम सहनी, महेश यादव, अशोक महतो, मो० युनुस सहित स्थानीय ग्रामीण मौजूद थे।

