बेगूसराय ::–
मिन्टू झा ::–
01 अगस्त 2020 शनिवार
बिहार विधानसभा चुनाव की सरगर्मी तेज होती जा रही है। संभावित प्रत्याशी अपने-अपने क्षेत्रों में गोलबंदी शुरू कर दिया है।
मटिहानी विधानसभा में युवाओं के बीच चर्चित फिल्म अभिनेता फूल सिंह लोगों के बीच चर्चित होते जा रहे हैं। जगह-जगह युवाओं का टोली नारा लगा रहे हैं। युवाओं का हुंकार है, फूल सिंह इस बार है। बताते चलें कि चर्चित फिल्म अभिनेता फूल सिंह कोरोना वायरस जैसे विकट महामारी में महानगरी मुंबई में लोगों के बीच सुर्खियां में रहें।
लॉकडाउन जैसे समय में इन्होंने वहां के मजदूरों, गरीब परिवारों को राशन मुहैया कराने में तत्पर तैयार रहते थे। गरीबों के मसीहा कहे जाने वाले फूल सिंह ने इस बार मटिहानी विधानसभा क्षेत्र से चुनावी बिगुल फूंक चुके हैं, साथ ही उन्होंने बताया कि अपराध मुक्त, बेरोजगार मुक्त मटिहानी को बनाना है। साथ ही इस क्षेत्र का सर्वांगीण विकास होना भी जरूरी है। क्योंकि सड़क का हाल इतनी जर्जर है कि दिन में भी चलने में काफी परेशानियां उत्पन्न होती है।
शिक्षा, चिकित्सा, स्वास्थ्य सभी बदहाल है। साथ ही इस बार यहां के मतदाताओं को सजग और सक्रिय होकर अपने जनप्रतिनिधि को मतदान करेंगे। वहीं उन्होंने भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यों का प्रशंसा किए और फूल सिंह ने कहा कि त्राहिमाम जनता को मैं मुक्ति दिलाने आया हूं। सौगंध है गंगा मैया का मैं कमल खिलाने आया हूं।

