Thu. Feb 12th, 2026

*गुदरी के आमजन के लिए खुशखबरी जलजमाव की समस्या होंगी दूर,विधायक ने सड़क निर्माण की अनुशंसा

ब्यूरो प्रमुख – चन्द्र प्रकाश राज ,

*गुदरी के आमजन के लिए खुशखबरी जलजमाव की समस्या होंगी दूर,विधायक ने सड़क निर्माण की अनुशंसा *

◼️बोले विधायक सम्पूर्ण गुदरी बाज़ार का होगा कायाकल्प
◼️प्रथम फेज में गुदरी बाज़ार से टक्कर मोड़ तक होगा निर्माण.
◼️विधायक के प्रयास से मासूमगंज से गुदरी बाज़ार तक बुडको के माध्यम से पहले ही शुरू हो चुका है निर्माण कार्य

शहर के गुदरी की जलजमाव की समस्या अब दूर होने वाली है विधायक डॉ सी एन गुप्ता ने विधायक कोष से गुदरी बाज़ार से टक्कर मोड़ तक की सड़क निर्माण की अनुशंसा प्रथम फेज में की है.इस दौरान विधायक डॉ सी ने बताया की गुदरी की समस्या को दूर करने के लिए दिनांक 15 मई 2020 को ही सम्बंधित विभाग को निर्माण के सम्बन्ध में आवश्यक कदम उठाने हेतु निर्देशित कर दिया गया था,सिर्फ इंतजार प्रशासनिक स्वीकृति का था जो लगभग अब अंतिम चरण में है.इस समस्या को लेकर काफी मैं प्रायसरत था जो अब बहुत जल्दी ही समाप्त होनेवाली है.गुदरी बाज़ार की प्रत्येक तरफ के सड़क का निर्माण होगा.प्रथम फेज में गुदरी बाज़ार से टक्कर मोड़ तक की सड़क एवं नाला का निर्माण होगा.पहले ही बुडको के माध्यम से माशुमगंज से गुदरी बाज़ार तक की सड़क नाला निर्माण का कार्य प्रारम्भ हो चुका है.गुदरी के व्यापारियों,आमजनों के लिए बहुत पहले ही अतिआवश्यक शौचालय एवं स्नानागार का निर्माण करवाया जा चुका है.गुदरी बाज़ार में मार्केट की सड़क भी पहले ही बन चुकी है.वही गुदरी के सलापतगंज में भी सड़क नाला निर्माण का कार्य प्रगति पर है.
आमजन से अपील करते हुए विधायक ने कहा की गुदरी बहुत पुराना बाज़ार है और इसके सतत विकास का खाका मैंने बहुत पहले ही खींच दिया है.आमजन किसी संयम बरक़रार रखे आनेवाला दिन गुदरी के लिए स्वर्णिम होगा.

Related Post

You Missed