सारण – छपरा कार्यालय , 30 जुलाई ,
ब्यूरो प्रमुख – चन्द्र प्रकाश राज ,
रैपिड टेस्ट में एक एएनएम समेत दो लोग मिले कोरोना संक्रमित
रिपोर्ट – वीरेन्द्र यादव ,
वैश्विक महामारी कोरोना संक्रमण बीमारी के रोकथाम के लिए जिला प्रशासन त्वरित कार्रवाई कर रहा हैं.जिला प्रशासन के आदेश पर एकमा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में चौबीस संदिग्ध मरीजों का गुरुवार को रैपिड टेस्ट किया गया.टेस्ट के दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में कार्यरत एक एएनएम और गोपालगंज जिले के मीरगंज में पदास्थापित एक बैंक कर्मी रणपट्टी गांव निवासी की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव पायी गई है.क्षेत्र में लगातार बढ़ते जा रहे कोरोना संक्रमण बीमारी से लोगों में भय उत्पन्न हो गया है.स्वास्थ्य विभाग व पुलिस प्रशासन क्षेत्र में लगातार जागरूकता अभियान चलाकर लोगों को मॉस्क लगाने, सामाजिक दूरी बनाने, साबुन से हाथ की सफाई करने और बेवजह घर से बाहर नहीं जाने का आग्रह किया जा रहा है.पुलिस प्रशासन लॉक डाउन को सख्ती से लागू कराने के लिए कृतसंकल्पित है.

