Thu. Feb 12th, 2026

बलान नदी के बढ़ते जलस्तर से डूबे मनरेगा, आंगनवाडी केंद्र सहित कई लोगों के घर, जिलापार्षदों ने किया निरीक्षण

 

भगवानपुर (बेगूसराय) ::–

नागेंद्र प्रसाद सिंह ::–

30 अप्रैल 2020 गुरुवार

प्रखंड क्षेत्र के मेहदौली पंचायत के नदी किनारे स्थित मनरेगा भवन एवं अर्धनिर्मित आंगनवाड़ी केंद्र बलान नदी का जल स्तर बढ़ने के कारण दोनों जगह करीब चार फ़ीट पानी से घिर गया गया है। जिससे मनरेगा सम्बंधित सारा काम बाधित हो गया।

साथ ही प्रखंड क्षेत्र के दहिया, रसलपुर, औगान, दामोदर पुर, पासोपुर, बन्हारा, पाली, समस्तीपुर, लखनपुर एवं अतरुआ आदि बलान नदी किनारे बसे दर्जनों गांव के परिवारों के बीच संकट की स्थिति पैदा हो गयी है। उक्त सभी नदी किनारे बसे परिवारों पर संकट आ गया है और दर्जनों लोगों के घरों में पानी प्रवेश कर गया है।

इसकी जानकारी होने पर प्रखंड के दोनों जिलापार्षद पंकज कुमार एवं रामस्वार्थ साह ने बुधवार को घूम-घूम कर उक्त स्थिति का जायजा लिया एवं पीड़ित परिवारों से मिलकर उनके दुःख दर्द को सुना। इस भयावह स्थिति में पीड़ितों ने दोनों पार्षदों से अपनी दुखड़ा बया किया एवं सरकार से कोई तत्काल रहने की व्यवस्था एवं भोजन का इंतजाम कराने की गुहार लगायी। नदी के पानी का जलस्तर लगातार बढ़ ही रहा है, इतना ही नही औगान गांव स्थित प्रखण्ड क्षेत्र का चर्चित पांच एकड़ में निर्मित एलिट इंटरनेशनल कांभेंट के चारों ओर बड़ा चहारदिवाली के बाबजूद भी पानी के रिसाव से पूरे केम्पस में भी नदी का पानी भरने शुरू हो चूका है। जिससे उक्त गांव का लोग काफी भयभीत को गये हैं।

इतना ही नही नदी के पानी के बढ़ते दबाब के कारण कभी भी पासोपुर में नदी किनारे का बांध पर खतरा मंडरा रहा है जो कभी भी टूट सकता है।

वहीँ दूसरी ओर सूर्यपुरा एवं जोकिया पंचायत में भी गंडक नदी उफान पर है और दोनों जगह गंडक के किनारे निर्मित बांध की स्थिति काफी जर्जर स्थिति में है। उक्त बांधों में जलस्तर बढ़ने के कारण बांधो से पानी का रिसाव हो रहा है। जिसे देखने बुधबार को विभागीय पदाधिकारी जोकिया गये थे और स्वयं स्थिति को देखा था।

इस परिस्थिति में तत्काल वरीय पदाधिकारियों द्वारा कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया तो पूरे प्रखण्ड क्षेत्र जलमग्न हो जायेगा। इस परिस्थिति में दोनों जिलापार्षदों सहित क्षेत्र के मेहदौली पंचायत के मुखिया सुरेश कुमार, दामोदरपुर मुखिया पिंकी देवी, रसलपुर मुखिया सीताराम महतो, लखनपुर मुखिया देवानंद पासवान, बनबारीपुर के चंद्रकला कुमारी, जोकिया मुखिया अशोक सिंह, भीठसारी मुखिया रेखा देवी, प्रखंड जद यू अध्यक्ष डॉ सुंदरेश्वर प्र.सिंह एवं सुनील कुमार राय, राजद अध्यक्ष रंधीर वर्मा, कांग्रेस अध्यक्ष यशवंत चौधरी,भाजपा द्वेय मंडल अध्यक्ष महेंद्र महतो एवं पंकज कुमार सहित क्षेत्र के अन्य बुद्धिजीवियों ने विधायक रामदेव राय एवं जिलापदाधिकारी महोदय से गुहार लगाई है कि आप स्वयं पुरे क्षेत्र का निरीक्षण कर अविलंब कोई ठोस कदम उठावें जिससे क्षेत्र के लोगों की जान बचाई जा सके।

By National News Today

नेशनल न्यूज़ टुडे वेब पोर्टल के रूप में आप लोगों के बीच है। यह न्यूज़ पोर्टल "खबरें वही जो हो सही" को अक्षरसः पालन करते हुए, आपके बीच में सदैव ताजातरीन ख़बरों से अवगत कराते रहेंगे।

Related Post

You Missed