बछवाड़ा-बेगूसराय ::–
30 जुलाई 2020 गुरुवार
आज बछवाड़ा विधानसभा अंतर्गत बछवाड़ा प्रखंड में बिहार सरकार के पूर्व मंत्री, पूर्व सांसद सह विधायक रामदेव राय जी के द्वारा बाढ की आशंका को देखते हुए दियारावासी के लिए विधायक ऐच्छिक कोष से अनुशंसित कुल दस नाव स्थानीय प्रशासन को सौंपा गया।
इस अवसर पर विधायक रामदेव राय जी ने कहा कि बाढ आने पर दियारावासी को नाव नहीं होने से काफी परेशानी होती थी। जिसके कारण कई लोगों की जान भी चली गई है। पिछले बाढ में भी मेरे द्वारा नाव दिया गया था। इस बार भी ग्रामीणों एवं दियरा वासियों की परेशानी को देखते हुए नाव की व्यवस्था की गई है। इस तरह की आपात स्थिति में हम लोगों के साथ हैं और रहेंगे।
इस अवसर पर तेघङा एसडीओ डॉ निशांत कुमार जी, बिहार प्रदेश युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव शिव प्रकाश गरीबदास जी, पूर्व प्रमुख कृष्ण कुमार राय जी, बछवाङा प्रखंड कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष संजय चौधरी जी, कांग्रेस नेता रामकुमार चौधरी जी, रंधीर यादव जी, चंदन कुमार जी, मुन्ना जी, राजा जी, केके राय जी, अनिल जी, रघुनाथ राय जी, मनोज सिंह जी, रामबाबू सिंह जी, राम प्रवेश राय जी सहित स्थानीय ग्रामीण मौजूद थे।

