Thu. Feb 12th, 2026

सफापुर पंचायत के वार्ड नंबर 6 में सड़क, नाला एवं सोकता के जांच के लिए पहुंची जेई की टीम

बेगूसराय ::–

विजय श्री ::–

30 जुलाई 2020 गुरुवार

सफापुर पंचायत के वार्ड नंबर 6 के ग्रामीण की समस्या अधूरी सड़क, नाला एवं सोकता के जांच के लिए जेई की टीम पहुँची। जिसमें मुखिया विनोद तांती, उप मुखिया पति श्रवण सिंह एवं अन्य प्रतिनिधि शामिल थे।

जांच के दौरान जेई महोदय ने सड़क निर्माण में बहुत बड़ी धांधली पाया। जिसमें योजना कि कागजात का गलत दुरुपयोग, गलत बोर्ड लगाकर किया गया है। जिससे साबित होता है कि वार्ड नंबर 6 के योजनाओं में बहुत बड़ी घोटाला एवं धांधली हुई।

इससे पहले क्षेत्रीय विधायक नरेंद्र कुमार सिंह उर्फ बोगो सिंह से इस समस्याओं को लेकर जी डी कॉलेज छात्र संघ के छात्र नेता अनंत कुमार के नेतृत्व में ग्रामीण युवाओं की टीम मिली थी। जिसमें उन्होंने आश्वासन दिया था कि हम आपकी सारी समस्याओं के हल करेंगे। उक्त जांच करने के बाद मुखिया जी ने कहा कि विधायक जी के यहां आप लोग गए थे तो विधायक जी की सड़क का समस्या का हल करेंगे मै नहीं।

इस बात पर ग्रामीणों ने विरोध प्रकट किया। ग्रामीणों ने कहा है कि इस समस्या का हल नहीं होने पर हम लोग आगे की कार्रवाई के लिए बाध्य होंगे।

By National News Today

नेशनल न्यूज़ टुडे वेब पोर्टल के रूप में आप लोगों के बीच है। यह न्यूज़ पोर्टल "खबरें वही जो हो सही" को अक्षरसः पालन करते हुए, आपके बीच में सदैव ताजातरीन ख़बरों से अवगत कराते रहेंगे।

Related Post

You Missed