ब्यूरो प्रमुख – चन्द्र प्रकाश राज ,
*बिहार के उप मुख्यमंत्री ने भाजपा नेता का जाना हाल*
बिहार के उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने भाजपा नेता श्याम बिहारी अग्रवाल से फोन पर जाना हाल। पिछले दिनों भाजपा नेता श्याम बिहारी अग्रवाल कोरोना पॉजिटिव हो गए थे, इसकी जानकारी जब बिहार के उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी को हुई तो उन्होंने भाजपा नेता श्याम बिहारी अग्रवाल से फोन पर बात की तथा कुशल क्षेम पुछा तथा इस महामारी में मास्क तथा सोशल डिस्टेंसिंग एवम सेनिटाइज के हमेशा प्रयोग करते रहने की सलाह दीं। गिलोय बटी के सेवन करनें की भी सलाह दीं।
भाजपा नेता श्याम बिहारी अग्रवाल ने बताया भारतीय जनता पार्टी हीं एक ऐसी राजनीतिक पार्टी हैं जिसमें शीर्ष नेता पार्टी के कार्यकर्ताओं से सीधे संवाद करतें हैं। इससे कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ता हैं।

