Thu. Feb 12th, 2026

जिला प्रशासन की टीम ने भवानंदपुर के जूते-चप्पल बनाने वाले प्रवासी मजदूरो से की मुलाकात

@ संजय गौतम की पहल लाई रंग प्रशासन पहुंचा भवानंद पुर

वीरपुर-बेगूसराय ::–

धर्मेंद्र कुमार ::–

27 जुलाई 2020 सोमवार

जिला प्रशासन की टीम ने जिलाधिकारी के निर्देश पर लेदर के चप्पल जुते बनाने वाले प्रवासी मजदूर के यहाँ वीरपुर प्रखणड के भवानंपुर पंचायत पहूँची । जिसमें जिला योजना पदाधिकारी अर्जुन सिंह, डीआरसीसी प्रवंंधक सुनिधा प्रसाद, उधोग विभाग प्रबंधक ए के शर्मा, उधोग विभाग फील्ड प्रभात कुमार शामिल थे।

उधोग विभाग प्रवंधक शर्मा ने कहा कि यहाँ जो भी मजदूर है कुशल है। अच्छे डिजाइनर के जूते चप्पल बनाते हैं। जो देश के विभिन्न राज्य में मुबंई, दिल्ली के अंदर अच्छी कम्पनी मेट्रों ऐसे जगह काम करते है। जिनकी कार्य गुणवत्ता उत्तम है। जिलाधिकारी से वार्ता कर निश्चित रुप से इस उधोग को इस जगह बढाया जाऐगा।

सामाजिक कार्यकर्ता संजय गौतम ने कहा कि इन मजदूरों को स्थानीय स्तर पर रोजगार मिलेगा तो इनके बच्चों में उच्च शैक्षणिक शिक्षा बढे़गी। क्योंकि पिता के बाहर रहने के कारण लड़कियों को उच्च शिक्षा प्राप्त करने मे परेशानी होती है।

इस मौके पर राहुल राज, अजय कुमार, मुन्ना कुमार, रमण, सिटू कुमार, लालबहादुर, वीरेन्द्र दास, संतोष कुमार मोची, रंजन कुमार, सागर दास, सिकंंदर दास इत्यादि लोगों के साथ बातचीत की गई। यह उधोग स्थापित होने के बाद बेगूसराय बिहार में वीरपुर के इस हुनर का नाम होगा ।

By National News Today

नेशनल न्यूज़ टुडे वेब पोर्टल के रूप में आप लोगों के बीच है। यह न्यूज़ पोर्टल "खबरें वही जो हो सही" को अक्षरसः पालन करते हुए, आपके बीच में सदैव ताजातरीन ख़बरों से अवगत कराते रहेंगे।

Related Post

You Missed