चेरियाबरियारपुर बेगूसराय ::–
अविनाश कुमार गुप्ता ::–
27 जुलाई 2020 सोमवार
आज सोमवार को बूढ़ी गंडक नदी के बसही एवं आकोपुर में कटाव स्थल का निरीक्षण करने जिला से वरीय अधिकारियों की टीम पहुची।
अपर समाहर्ता आपदा प्रबंधन बेगूसराय मो ब्लागुद्दीन नें स्थल निरीक्षण किया। उनके साथ मंझौल के एसडीओ दुर्गेश कुमार, बीडीओ कर्पूरी ठाकुर एवं सीओ राजीव रंजन चक्रवर्ती भी थे। अधिकारियों का यह दल ग्रामीणों की इस सूचना पर वहां पहुंचा था कि रविवार की रात में बसही में बांध से पानी का रिसाव हुआ है। अधिकारियों नें बांध के उस स्थल का बारीक निरीक्षण करने के बाद जल संसाधन विभाग के अधिकारियों से वहां की स्थिति पर विचार विमर्श किया।
उन्होनें कहा कि तटबंध के ऐसे संवेदनशील स्थानों पर प्रशासन की पैनी नजर है। हम सभी लगातार ऐसे स्थानों की निगरानी कर रहे हैं। कटाव निरोधक कार्यों में लगे विभागीय इंजीनियर का मानना था कि जिस स्थान पर पानी निकला है, वहां रेनकट को भरकर प्लास्टिक सीट देकर मिट्टी भरी बोरियों से दुरुस्त कर दिया गया है। यहां ग्रामीणों को डरने जैसी कोई बात नहीं है।
अधिकारियों नें क्षेत्र के लोगों से अफवाहों से बचते हुए बांध की निगरानी में सहयोग करने की अपील की। आगे कहा कि नदी तटबंधों के संवेदनशील हिस्सों पर नजर रखी जा रही है। साथ ही बाढ़ से बचाव के लिये आवश्यक कार्य हो रहे हैं। जहां नदी की धारा तटबंध पर अधिक दबाव बना रही है। और कटाव की आशंका है वहां नायलॉन क्रेट्स डाले जा रहे हैं। इन स्थानों पर स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में है तथा ग्रामीणों के भयभीत होने का कोई कारण नहीं है।
बाढ़ से बचाव के सभी उपाय किये जायेंगे। मौके पर जल संसाधन विभाग के एसडीओ चंद्रशेखर आजाद, जेई रामनरेश सिंह आदि मौजूद थे।

