Thu. Feb 12th, 2026

बेगूसराय :: जर्जर सड़क के सवालों को लेकर मटिहानी विधायक से मिला एआईएसएफ प्रतिनिधि

बेगूसराय ::–

विजय श्री ::–

27 जुलाई 2020 सोमवार

सफापुर पंचायत के वार्ड नंबर 06 में फूलो साह के घर से स्कूल तक पीसीसी एवं नाला के अधूरा काम को पूरा करने के सवाल पर ऑल इंडिया स्टूडेंट्स फेडरेशन के एक प्रतिनिधि मंडल, जीडी कॉलेज छात्र संघ प्रतिनिधि अनंत कुमार के नेतृत्व में मटिहानी विधायक नरेंद्र सिंह उर्फ बोगो सिंह से मिलकर स्मार पत्र सौंपा।

स्मारपत्र सौंपने के बाद प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए छात्र नेता अनंत कुमार ने कहा कि मटिहानी के बहुत सारे ऐसे इलाके हैं जहां के रोड की हालत काफी जर्जर है।

जनप्रतिनिधि होने के नाते इन जर्जर सड़क को ठीक करने की जवाबदेही उन्हीं की है और इसी मांग को लेकर हमने आज विधायक बोगो सिंह को पत्र दिया है, साथ ही अनंत कुमार ने यह भी कहा कि आगे आने वाले दिनों में रोड के सवाल को लेकर हम लोग चरणबद्ध आंदोलन करेंगे।

इस मौके पर विनय कुमार शर्मा, राजेश कुमार, रंजीत ठाकुर, लालू कुमार, छोटू कुमार, सेंटू कुमार, राजा कुमार, गुंजेश कुमार, शंभू शर्मा, रंजीत साह, मिथलेश कुमार इत्यादि मौजूद थे।

By National News Today

नेशनल न्यूज़ टुडे वेब पोर्टल के रूप में आप लोगों के बीच है। यह न्यूज़ पोर्टल "खबरें वही जो हो सही" को अक्षरसः पालन करते हुए, आपके बीच में सदैव ताजातरीन ख़बरों से अवगत कराते रहेंगे।

Related Post

You Missed