बेगूसराय ::–
विजय श्री ::–
26 जुलाई 2020 रविवार
बेगूसराय में बनी बहन के प्यार रक्षाबंधन पर बनाई गई वीडियो सांग सोशल मीडिया पर काफी तहलका मचा रही है। इस वीडियो को 24 घंटे में 55 हजार से ज्यादा लोगों ने देखा और शेयर किया। सबसे अच्छी बात इस वीडियो की यह रही कि सभी दर्शकों ने इस वीडियो को काफी पसंद किया।
इस वीडियो में काम कर रहे कलाकार अभिषेक झा और अविनाश झा है, जो शहर के मुंगेरीगंज मोहल्ले के निवासी है। जो पहली बार इस तरह के वीडियो सांग में अपनी भूमिका निभाई है। वहीं बहन के रूप में भूमिका निभाने वाली श्रुति वर्मा भी मुंगेरीगंज की ही निवासी है। इस वीडियो में उसने दमदार परफॉर्मेन्स दिया है। जिसे लोगों ने बहुत सराहा है।
श्रुति वर्मा पहले भी 3 फ़िल्म कर चुकी है और रंगमंच से जुड़ी हुई है। यह अपने डांस के कारण हमेशा चर्चा में रही है। इस वीडियो का निर्देशन किया है संजीत श्रीवास्तव ने। जबकि कैमरा और एडिटिंग इनके पुत्र अमन वर्मा ने किया है।
अभिषेक और अविनाश अपने पहले ही रोल में अच्छी भूमिका निभाई है। जिसको लोग काफी पसंद कर रहे है। कुल मिलाकर बहन के प्यार और अटूट रिश्ते पर बनी यह सांग जिले और जिले से बाहर भी चर्चा में है। लगातार लोग इसे पसंद कर रहे है।


