वीरपुर बेगूसराय ::–
धर्मेंद्र कुमार ::–
26 जुलाई 2020 रविवार
आज रविवार को वीरपुर प्रखंड के जिला पार्षद सुल्ताना बेगम ने नौला पंचायत के वदिया गांव मे पीसीसी सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास किया।
जिलापार्षद ने बतायी कि पंचम वित्त आयोग की मद से वदिया गांव के वार्ड संख्या पांच मे सात लाख तेरह हजार छह सौ रुपए की लागत से इस सड़क का निर्माण किया जाएगा ।उन्होंने बतायी कि उक्त सड़क वदिया गांव के वार्ड संख्या पांच मे रामौतार दास के डेरा से लेकर दक्षिण पीसीसी रोड तक 370 फीट लंबाई सड़क का निर्माण की जाएगी ।
इस अवसर पर जिला पार्षद सुल्ताना बेगम ने कहा कि हम क्षेत्र के विकास के लिए हमेशा तत्पर रहती हूं । क्षेत्र का विकास करना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है ।उन्होंने स्थानीय ग्रामीणो से सड़क निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर नजर रखने की अपील की ।
मौके पर पुर्व मुखिया अरूण प्रसाद सिंह, बैधनाथ चौधरी, राम वरण सिंह, समाजसेवी डा मोहम्मद हसमत, मुखीलाल सिंह, बबलू कुमार समेत कई ग्रामीण व गणमान्य लोग उपस्थित थे।


