ब्युरो प्रमुख – चन्द्र प्रकाश राज ,
प्रधानमंत्री की आज मन की बात देश के गौरव मान सम्मान बढ़ाने वाले कारगिल वीरों के नाम – राम दयाल शर्मा 
आज भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष रामदयाल शर्मा ने बताया की प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम को जिले के हर मंडलों शक्ति केंद्रों एवं बूथों पर भाजपा के सारे पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं द्वारा प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम को सुना गया एवं कारगिल के शहीदों को याद किया गया एवं श्रद्धांजलि दी गई। प्रधानमंत्री ने अपने मन की बात में आज देश के कारगिल वीरों को नमन एवं श्रद्धांजलि अर्पित किया। भजपा के जिलाध्यक्ष रामदयाल शर्मा ने कहा कि देश कारगिल के वीरों को कभी भूल नहीं सकता और ना ही देशवासी भी उनके गौरवगाथा को भूल सकते है। कारगिल के वीर योद्धाओं की गाथाएं भारतीय नौजवानों को हमेशा प्रेरित करती रहेंगी। कारगिल विजय के साथ ही प्रधानमंत्री ने कोरोना के बारे में भी बातें की। उन्होंने बताया कि किस तरह एक कश्मीर से लेकर कच्छ तक लोग भारत को आर्थिक रूप से सबल बनाने में लगे हुए है। किस तरह से महिलाएं बढ़-चढ़कर कोरोना में समाज के लिए कार्य कर रही है। प्रधानमंत्री ने कहा कि करोना में दो गज की दूरी मास्क सोशल डिस्टेंसिंग बहुत ही जरूरी है। इसी के द्वारा हम करोना को हरा सकते हैं। प्रधानमंत्री ने दसवीं एवं 12वीं की परीक्षा में उत्तीर्ण हुए छात्रों को बधाइयां दी एवं नौजवानों का हौसला भी बढ़ाया। भारतीय जनता पार्टी के जिला प्रवक्ता विवेक कुमार सिंह ने कहा प्रधानमंत्री की मन का बात आज कारगिल के वीर योद्धाओं को समर्पित रहा। भारतीय जनता पार्टी कारगिल के वीर योद्धाओं को देश के वीर सपूतों को शत शत नमन करती है, श्रद्धा सुमन अर्पित करती है। कारगिल के वीर योद्धा देश के लिए सर्वोच्च बलिदान करने वाले वीर भारत के नौजवानों के लिए हमेशा प्रेरणा स्रोत बने रहेंगे।
भजपा के जिला मीडिया प्रभारी श्याम बिहारी ने बताया अगर आपके अन्दर दृढ़ संकल्प हो कोरोना जैसी महामारी पर भी विजय प्राप्त किया जा सकता हैं। हम सभी भाग्यशाली हैं कि भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी हमारे प्रधानमंत्री हैं जो हर वर्ग के लोगों का ख्याल रख रहें हैं। प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम सुनने वालों में भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष बृजमोहन सिंह ,रंजीत सिंह , डॉ धर्मेंद्र सिंह ,राजेश ओझा ,लालबाबू कुशवाहा ,जिला महामंत्री शांतनु कुमार ,अनिल सिंह ,जिला प्रवक्ता विवेक कुमार सिंह, जिला मीडिया प्रभारी श्याम बिहारी अग्रवाल, जिला मंत्री सुपन राय ,सत्यानंद सिंह, तारा देवी ,लक्ष्मी ठाकुर ,सीमा सिंह ,गायत्री देवी, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष कुमार भार्गव, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष अनु सिंह ,किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष बबलू मिश्रा, जिला मंत्री बलवंत सिंह ,आईटी सेल के जिला संयोजक निशांत राज, व्यापार मंडल के जिला संयोजक वरुण प्रकाश राजा, इत्यादि सारे मंडल अध्यक्षों ने एवं सारे अधिकारी कार्यसमिति सदस्य वरिष्ठ नेताओं ने प्रधानमंत्री के मन के कार्यक्रम को निष्ठा पूर्वक सुना और कार्यक्रम को सफल बनाया।।
विवेक कुमार सिंह श्याम बिहारी अग्रवाल
प्रवक्ता मीडिया प्रभारी
भारतीय जनता पार्टी छपरा सारण बिहार

