Thu. Feb 12th, 2026

बेगूसराय :: भगवानपुर में संवेदक द्वारा सड़क निर्माण के नाम पर सरकारी राशि हड़पने की है साजिश

भगवानपुर-बेगूसराय ::–

नागेंद्र प्रसाद सिंह ::–
26 जुलाई 2020 रविवार
   भगवानपुर प्रखंड क्षेत्र मे इन दिनो सरकारी राशि गबन करने के कई मामले प्रकाश मे आये हैं। इसी संदर्भ मे इन वर्षात के दिनों में जैसे तैसे काम कर लाखों रूपये गबन करने का उद्देश्य  का मामला प्रखंड क्षेत्र के रसलपुर पंचायत में उजागर हुआ है।
करीब 46 लाख रूपये की लागत से  बलान नदी स्थित राजघाट से भूमिहार टोला होते हुए नारायण राय के घर तक सड़क का निर्माण होना है, और ये सड़क बलान नदी के किनारे है और इन बरसात के दिनों में उक्त रोड पर  3  से  5  फीट तक पानी भर जाता है । इस परिस्थिति में अभी बरसात के दिनों में काम करना मुश्किल होगा।   इसी का फायदा उठाकर संवेदक अभी ही जैसे तैसे काम कर सारा रूपये हड़पने के चक्कर में हैं।
जबकि उसका निर्माण कार्य  2  जुन  2020  से  2  मार्च  2021 तक पूरा होना है, इस परिस्थिति में संवेदक द्वारा 19 जुलाई 20  तक तीन ट्रैक्टर से  21  ट्रैक्टर मिट्टी गिराये गए, जिससे वर्षा के मौसम मे उक्त मार्ग में बसे दर्जनों परिवारों का  आवागमन बाधित हो रहा है ।और संवेदक इन वर्षात के दिनों में आनन फानन में अपना कार्य निष्पादन कर लेना चाहते हैं।
ग्रामीणों ने संवेदक द्वारा उक्त कार्य का प्राकलित राशि तथा प्राकलन की जानकारी भी नही दी गई है, ग्रामीणो को आशंका है कि जब यह कार्य नवंबर से फरवरी तक हो सकता है तो फिर इस वर्षा के मौसम मे काम करने की क्या आवश्यकता है । ग्रामीणो ने इस रूपये का गबन करने  की आशंका से उनसबों ने एक लिखित आवेदन अध्यक्ष विधानसभा, ग्रामीण विकास अंचल समस्तीपुर, मंत्री ग्रामीण विकाश बिहार सरकार, गृह सचिव बिहार, जिला प्रभारी मंत्री बेगुसराय, क्षेत्रीय विधायक रामदेव राय, जिलाधिकारी बेगुसराय, प्रखंड विकास पदाधिकारी सहित अन्य पदाधिकारीयों को आवेदन देकर जांच करने की मांग करते हुए अबिलम्ब उक्त संवेदक द्वारा किये जा रहे कार्यों पर रोक लगबाने की मांग की है।

By National News Today

नेशनल न्यूज़ टुडे वेब पोर्टल के रूप में आप लोगों के बीच है। यह न्यूज़ पोर्टल "खबरें वही जो हो सही" को अक्षरसः पालन करते हुए, आपके बीच में सदैव ताजातरीन ख़बरों से अवगत कराते रहेंगे।

Related Post

You Missed