Thu. Feb 12th, 2026

बेगूसराय :: वीरपुर प्रखंड के जगदर मे युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

वीरपुर बेगूसराय ::–

धर्मेंद्र कुमार ::–

25 जुलाई 2020 रविवार

वीरपुर थाना क्षेत्र के जगदर गांव मे बीती रात एक 45 वर्षीय युवक ने अपने गले मे फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली ।

मृतक युवक उसी गांव के स्वर्गीय राम खेलावन महतों के 45 वर्षीय पुत्र राम कुमार महतों बताया जा रहा है । घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्र मे सनसनी फैल गयी । शनिवार की सुबह मे जब घरवालों ने उसे खाना देने के लिए गया तो घर का दरवाजा बंद था ।तभी परिजनों ने खिड़की से झांक कर देखा तो उसका शव गले मे फंदा लगा लटका हुआ मिला।

घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणो की भीड़ घटनास्थल पर उमड़ पड़ी । घटना से संबंधित सूचना स्थानीय ग्रामीणो ने वीरपुर पुलिस को दी । स्थानीय ग्रामीणो की सूचना पर वीरपुर थाना के थानाध्यक्ष सुचित कुमार अपने दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंच कर ग्रामीणो से पूछताछ कर बंद कमरा का किबाड़ तोड़ कर फंदे पर लटके हुए युवक की लाश को अपने कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल बेगूसराय भेज दिया ।

ग्रामीणो ने बताया कि मृतक युवक की दूसरी शादी वाली पत्नी कुछ दिन पहले घर से भाग गयी थी । जबकि दस साल पूर्व पहली पत्नी एवं पुत्री ने भी आग लगा कर आत्महत्या कर ली थी। वहीं मृतक के पुत्र भी करीब दो वर्ष पूर्व ही रेल से कटकर अपनी जान दे दिया था।

ग्रामीणो ने बताया की मृतक युवक जिद्दी एवं हठी प्रवृत्ति का था । आशंका जताई जा रही है कि पारिवारिक कलह के वजह से युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली ।फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन शुरू कर दी है । एक ही परिवार मे हो रहे आत्महत्या पूरे जगदर गांव सहित प्रखंड क्षेत्र मे चर्चा का विषय बना हुआ है।

By National News Today

नेशनल न्यूज़ टुडे वेब पोर्टल के रूप में आप लोगों के बीच है। यह न्यूज़ पोर्टल "खबरें वही जो हो सही" को अक्षरसः पालन करते हुए, आपके बीच में सदैव ताजातरीन ख़बरों से अवगत कराते रहेंगे।

Related Post

You Missed