Thu. Feb 12th, 2026

मंझौल में बुढ़ी गंडक नदी मे डूबकर 35 वर्षीय युवक की मौत, पसरी मातमी सन्नाटा

 

मंझौल बेगूसराय ::–

अविनाश कुमार गुप्ता ::–

25 जुलाई 2020 शनिवार

मंझौल ओपी क्षेत्र के पबड़ा गांव स्थित बुढ़ी गंडक नदी के घाट पर स्नान करने के क्रम में आज शनिवार को एक 35 वर्षीय युवक की मौत हो गई.

प्राप्त जानकारी अनुसार उक्त घटना में स्वर्गीय विजय सिंह के दामाद बखरी के रामपुर गांव निवासी प्रभाकांत राय के पुत्र राजेश कुमार की मौत हुई है. बताया जाता है उक्त युवक की शादी 10 वर्ष पूर्व पबड़ा गांव हुई थी. वर्तमान में वह अपने ससुराल आया हुआ था. तथा स्नान करने के लिए बुढ़ी गंडक के घाट पर पहुंचा था. विदित हो कि इन दिनों बुढ़ी गंडक नदी का जलस्तर काफी बढ़ा हुआ है. तथा लगातार जलस्तर मे बढ़ोतरी हो रही है.

बताया जाता है घटना की सूचना पाकर बखरी से मृतक के पिता पबरा गांव पहुंचे. वे घटना की जानकारी मिलने पर आने की बात कही. उन्होंनेे बताया सबकुछ ठीक चल रहा था. अचानक हुई घटना से हमलोग हत्प्रभ हैं. उसे तैरने में बहुत महारथ हासिल थी. बावजूद इसके मेरा पुत्र असमय काल के गाल मे समा गया. उक्त युवक दिल्ली में रहता था. तथा कोरोना काल मे लॉकडाउन के कारण घर आया था.

घटना स्थल पर प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक नहाने के क्रम में डूब जाने की बात सामने आई. वह बहुत देर तक तैरकर किनारे आने का प्रयास करता रहा. लेकिन पानी के तेज बहाव में डूब गया. जब तक लोग नाव से पहुंच पाते वह पानी के भीतर समा गया. डूबने की सूचना गांव में कानों कान मिलते ही दर्जनों लोग घाट पर पहुंच गए.

इस दौरान पबरा गांव निवासी पूर्व सरपंच अरविंद सिंह, उप सरपंच गोपाल सिंह, मंझौल पंचायत चार के मुखिया राजेश कुमार उर्फ रामलोली, कमलेशवरी सिंह, अशोक भारती, चन्द्रमौलि सिंह सहित कई अन्य लोग खोजबीन में जुटे हुए थे.

By National News Today

नेशनल न्यूज़ टुडे वेब पोर्टल के रूप में आप लोगों के बीच है। यह न्यूज़ पोर्टल "खबरें वही जो हो सही" को अक्षरसः पालन करते हुए, आपके बीच में सदैव ताजातरीन ख़बरों से अवगत कराते रहेंगे।

Related Post

You Missed