Thu. Feb 12th, 2026

बेगूसराय :: ताइक्वांडो खिलाड़ी निधि ने लहराया परचम, बढ़ाई जिले की मान

बेगूसराय ::–

विजय श्री ::–

25 जुलाई 2020 शनिवार

प्रतिभा किसी का मोहताज नहीं होता। इसे फलने-फूलने में थोड़ी सी मदद ही इसे मुकाम तक पहुंचा देता है। पढ़ाई के साथ खेल की दुनिया में भी कैरियर बनाया जा सकता है और यह कारनामा बेगूसराय की बेटी ने करके दिखाई है।

”पढ़ोगे लिखोगे होगे नवाब, खेलोगे कूदोगे होगे खराब”
इस कथन को गलत साबित कर बेगूसराय के ललन सिंह और रानी देवी की पुत्री राष्ट्रीय ताइक्वांडो खिलाड़ी सुश्री निधि कुमारी ने ताइक्वांडो के खेल के क्षेत्र में ना बल्कि पदक प्राप्त की साथ में खेल कोटे से बिहार सरकार में सचिवालय में नौकरी भी प्राप्त की।

ज्ञात हो कि 2014 में बिहार सरकार द्वारा उत्कृष्ट खिलाड़ियों के लिए खेल कोटे से सचिवालय में क्लर्क पोस्ट हेतु आवेदन लिया गया था। उस समय निधि कुमारी ने राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में पदक प्राप्त कर उक्त पोस्ट हेतु आवेदन किया था।

राष्ट्रीय स्तर में पदक जीतने के फलस्वरूप बिहार सरकार के उत्कृष्ट खिलाड़ियों के खेल कोटे से दरभंगा समाहरणालय में क्लर्क पोस्ट हेतु पदस्थापित किया गया।

निधि अपने खेल के कैरियर में नौ जिलास्तरीय, नौ राज्यस्तरीय के साथ – साथ 30वीं राष्ट्रीय जूनियर (राजस्थान,2010), दूसरी राष्ट्रीय इंटर ज़ोन (कर्नाटक,2011), 30 वीं राष्ट्रीय सीनियर (दिल्ली, 2012), 31 वीं राष्ट्रीय सीनियर (पटना,2012), 32 वीं राष्ट्रीय सीनियर (मणिपुर,2013), 35 वीं राष्ट्रीय सीनियर (विशाखापट्टनम,2016), 36 वीं राष्ट्रीय सीनियर (जम्मू कश्मीर,2017), 37 वीं राष्ट्रीय सीनियर(जबलपुर,2018) ताइक्वांडो प्रतियोगिता में ढेरों पदक प्राप्त कर जिले व राज्य को गौरवान्वित कि है। खेल में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अपने कैरियर में शुरुआत से ही जिलास्तरीय से राष्ट्रीय स्तर तक का सफर लगातार तय किया।

निधि ने इस सफलता का श्रेय अपने प्रशिक्षक श्री नंदु कुमार सर को देते हुए बताया कि अभिभावक का साथ और प्रशिक्षक के मार्गदर्शन में मैंने इस मुकाम को पाने में सफलता पायी है।

निधि के इस सफलता कल्याण क़ेंद्र के सचिव फुलेना रजक, बीटीएमयू के उपमहासचिव रजनीश रंजन, एटक राज्य उपाध्यक्ष ललन कुमार, संघठन मंत्री भोगेन्द्र कुमार कमल, उपाध्यक्ष महेश राव, मीडिया प्रभारी वागीश आनंद, साइमन मूर्मू , उदय भास्कर सहाय, जिला खेल संयोजक विश्वजित कुमार, खेल शिक्षक रणधीर कुमार, बरौनी ताइक्वांडे क्लब अध्य़क्ष संजय सिंह, जिला कोच मणिकान्त, प्रशिक्षक अनिल कुमार तांती, मो० फुरकान, मनोज कुमार स्वर्णकार, जय शंकर चौधरी, महेन्द्र कुमार, श्याम कुमार राज, शिव कुमार, रुपेश कुमार, नीरज कुमार, चौधरी जिशान ने शुभकामनाएँ दी है ।

By National News Today

नेशनल न्यूज़ टुडे वेब पोर्टल के रूप में आप लोगों के बीच है। यह न्यूज़ पोर्टल "खबरें वही जो हो सही" को अक्षरसः पालन करते हुए, आपके बीच में सदैव ताजातरीन ख़बरों से अवगत कराते रहेंगे।

Related Post

You Missed