Thu. Feb 12th, 2026

16 लीटर अवैध अँग्रेजी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

ब्यूरो प्रमुख –  चन्द्र प्रकाश राज ,

16 लीटर अवैध अँग्रेजी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

एकमा :  रिपोर्ट – वीरेन्द्र यादव । पुलिस अधीक्षक हरकिशोर राय के निर्देश पर थानाध्यक्ष राजेश चौधरी व पुलिस अवर निरीक्षक शिशुपाल सिंह ने सशस्त्र पुलिस बल के सहयोग से परसागढ़-तरवनिया सड़क पर हंसवा गांव के समीप 16 लीटर अवैध अँग्रेजी शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार अवैध शराब का तस्कर जनता बाजार थाना क्षेत्र के सेन्दुवार गांव के निवासी दयाशंकर राय का पुत्र प्रवीण कुमार बताया गया है.पुलिस ने आवश्यक पूछताछ के बाद गिरफ्तार शराब के तस्कर को जेल भेज दिया.पुलिस की इस कार्रवाई की सर्वत्र सराहना हो रही है.

Related Post

You Missed