भोजपुर (संदेश) ::–
बबलू कुमार–
25 जुलाई 2020 शनिवार
भारतीय क्रांतिवीर पार्टी के द्वारा पूर्व से आयोजित संदेश प्रखंड में हो रहे भ्रष्टाचार एवं अन्य गरीबों को लाभ दिलाने को लेकर पूर्व से आयोजित एक बैठक सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए संदेश प्रखंड के काजीचक गांव में पार्टी के केंद्रीय कार्यालय में किया गया।
बैठक में सभी वक्ताओं ने गरीबों के लिए राशन, आर्थिक रूप से पिछड़े गरीबों को आवास बनवाने के लिए आम सभा किया गया। जिसका अध्यक्षता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बैधराज कृष्ण पासवान ने किया एवं संचालन गोरख कुमार चौधरी प्रदेश युवा अध्यक्ष ने किया।
इस मौके पर बैधराज कृष्ण पासवान ने कहा कि इस लॉकडाउन में गरीबो के राशन कार्ड, आवास नही बनाकर सुखी संपन्न नौकरी पेशा वाले लोगो को आवास बनाया जा रहा है । उन्होंने यह आरोप लगाते हुए कहा कि प्रखंड के सभी डीलरों के द्वारा प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी के मिलीभगत से राशन वितरण में एक से दो किलों तक कटवती किया जाता है और पैसा ज्यादा लिया जाता हैं। किसी को पैसे के राशिद नही दिया जाता हैं और जो नया राशन कार्ड बना है लेकिन इसमें डीलर, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी एवं सरकार के इशारे पर डीलर के द्वारा धांधली किया जा रहा है।
घर मे सात सदस्य है तो एक ही सदस्य के नाम से राशन कार्ड बनकर आया। साथ ही यह आरोप लगाते हुए कहा कि संदेश प्रखंड में प्रखंड विकास पदाधिकारी बिंदु कुमार के इशारे पर आवास योजना दिलवाने के नाम पर प्रखंड के सभी पंचायतों में दलाल घूम रहे हैं। एक आवास बनाने के लिए ₹20000 रु गरीबों से खुलेआम लिया जा रहा है लेकिन इस व्यापक भ्रष्टाचार में जिला प्रशासन के किसी भी पदाधिकारी के द्वारा कोई करवाई नहीं किया जा रहा है ।
प्रखंड के सभी विभागों में व्यापक भ्रष्टाचार है। गरीबो को झूठा आश्वासन दिया जाता है कि घर बना देंगे। ये सब ब्लॉक के दलाल, नीतीश और मोदी सरकार के इशारे पर होता हैं । साथ ही कहा कि हमारी भारतीय क्रांतिवीर पार्टी मांग करती है सभी गरीब बेरोजगारों को दस हजार रुपया प्रति माह बेरोजगारी भत्ता दिया जाय । कोरोना महामारी काल में जो क्षति हुआ उसके लिए एक लाख रुपया अनुदान दिया जाए ।
इस मौके पर राम कुमार चौधरी, प्रदेश महासचिव प्रदेश अध्यक्ष प्रोमोद यादव, प्रदेश युवा सचिव मनोज मोहित, सुनील चौधरी, संतोष चौधरी, फूलचंद्र चौधरी, प्रमोद कुमार, रंजय कुमार, कुंदन कुमार ,भगवान चौधरी, राजदेव पासवान, रौशन कुमार ,धर्मेंद्र चौधरी ,चन्दन कुमार ,रामबदन राम, अनिल चौधरी,सुधांशू पासवान के साथ पार्टी के सभी कार्यकर्ता शामिल थे।


