ब्यूरो प्रमुख – चन्द्र प्रकाश राज ,
सारण : श्यामचक – टेकनिवास उच्च पथ के दिन बहुरे ,
बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता व सांसद राजीव प्रताप रुडी की पहल

तीन राष्ट्रीय उच्च पथों को जोड़ने वाले दो लेन आरओबी के रुके काम को मिली गति
ऽ वर्ष 2015 से राशि के अभाव में रुका था काम
ऽ सांसद रुडी ने लागत राशि को 61 करोड़ से बढ़ाकर 74 करोड़ कराया
ऽ दोनों तरफ नाला का भी है प्रावधान
ऽ सारण प्रमंडल के जिलों के अलावा उत्तर प्रदेश के निवासियों को भी होगी सहूलियत
सारण, 24 जुलाई 2020 । निरंतर प्रगति को नया आयाम देते रहना सारण सांसद राजीव प्रताप रुडी की खासियत है। उन्होंने कई लंबित परियोजनाओं को भी चालू कराया जिसमें हाल ही में मंजूर श्यामचक, टेकनिवास में राष्ट्रीय उच्च पथ संख्या 101 पर एक महत्वपूर्ण रेल सड़क ऊपरी पुल के निर्माण को मिली। 74 करोड़ से अधिक की लागत वाले इस आरओबी के माध्यम से तीन राष्ट्रीय उच्च पथों को कनेक्टिविटी मिलेगी। साथ ही उत्तर प्रदेश के बलियाँ और गोरखपुर के लोग को भी छपरा, वैशाली, हाजीपुर और पटना आने में सहूलियत होगी और समय की भी बचत होगी। इसके पूर्व यहाँ मिलने वाले तीनों एनएच क्रमशः 19, 85 और 101 घंटों जाम रहा करते थे। इसके बन जाने से जाम से निजात मिलेगी। स्थानीय लोगों का कहना है कि इसके बनने से न केवल प्रदूषण कम होंगे बल्कि कम से कम समय में लोग अधिक से अधिक दूरी भी तय कर पायेंगे। विदित हो कि 61.99 करोड़ की लागत वाले श्यामचक, टेकनिवास में निर्माणाधीन आरओबी का काम 2015 में राशि के अभाव में रूक गया था। इस अवधी में लागत मूल्य बढ़ जाने के कारण सांसद ने लागत राशि को 74.6 करोड़ कराकर केंद्र सरकार की मंजूरी दिलाई और अब इसका काम आरंभ हो रहा है।
इस आरओबी के निर्माण से आने वाले कई दशकों तक आवागमन निर्बाध हो जायेगा। सांसद के प्रयास सारण के विकास के लिए भी यह आरओबी मिल का पत्थर साबित होगा। लंबी यात्रा कर रहे यात्रियों को जो बिहार अथवा अन्य राज्यों से छपरा होते हुए उत्तर प्रदेश की ओर जाते है उनके यात्रा के लिए भी यह वरदान साबित होगा। सांसद रुडी इस आरओबी के निर्माण के लिए काफी दिनों से प्रयासरत थे। इसके लिए उन्होंने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी व अधिकारियों के साथ उनके दिल्ली स्थित ट्रांसपोर्ट भवन के कार्यालय में बैठक भी की थी। बैठक में सांसद ने बताया था कि राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 19 के कुछ खंड के निर्माण कार्य को मुकम्मल गति नहीं मिल पा रही है कारण क्षेत्रीय विकास पर असर पड़ रहा है। उन्होंने बताया था कि इन स्थानों पर काम को देखने के लिए कोई अधिकारी भी नहीं आता है। वहां स्वयं गये और नजदीक से समस्या को समझा है। उन्होंने बताया कि रेलवे के अधिकारियों के साथ आरओबी का निरीक्षण किया और इस संदर्भ में केंद्रीय मंत्री से बात की और यह बताया कि यदि आरओबी का कार्य पूरा हो जाये तो छपरा शहरवासियों को एक सुगम यातायात का रास्ता मिल जायेगा। इस आशय की जानकारी पूर्व जिला प्रवक्ता धर्मेन्द्र सिंह चौहान द्वारा दिया गया।

