बेगूसराय ::–
विजय श्री ::–
19 जुलाई 2020 रविवार
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी बेगूसराय अंचल परिषद् की बैठक जिला कार्यालय में संपन्न हुई। जिसकी अध्यक्षता कॉमरेड शंभू देवा ने की।
बैठक को संबोधित करते हुए जिला सचिवमंडल सदस्य अनिल कुमार अंजान ने कहा कि हमारी लड़ाई दल नही, देश एवं जनहित में है। अजीब बिडम्बना है कि जो लोग कोरोना महामारी के भयावह स्वरूप को लेकर लगातार लॉकडाउन की अवधि बढ़ा रहे हैं। वही लोग बिहार विधान सभा चुनाव का भी संखनाद करने में लगे हुए हैं। इन्हें जनता से ज्यादा सत्ता प्यारा है। जिस तकनीक से ये चुनाव करवाना चाहते हैं, उसके पीछे इनका मनसा धनतंत्र के बदौलत जनतंत्र का गला दवाने का है।
देश में तबलीकी जमात कोरोना फैलाने का काम कर रहा है, इस तरह का राग अलापने वाले से मैं पूछना चाहता हूँ कि आज जब सैकड़ो भाजपा नेता कोरोना रोग से संक्रमित हों चुके है, तो क्यों नही आम आवाम को भाजपा नेता से दूरी बनाने का सन्देश दिया जा रहा है ? भाजपा के तमाम कार्यालय को अब तक क्यों नही सील किया गया ?
अंजान ने आगे कहा कि जिसको राष्ट्रीय स्तर का पुरस्कार देकर सम्मानित करना चाहिए था। आज उसे राजनीतिक द्वेष के कारण जेल के सलाखों में कैद कर जान मारने की नियत से यातना दिया जा रहा है। डॉ० कफील खान सहित कई उदाहरण सामने है।
बैठक में दल विरोधी काम करने के वजह से सिंघौल के पूर्व शाखा मंत्री रामजी ठाकुर को पार्टी सदस्यता से मुक्त करने का फैसला लिया गया। जनसमस्या से जुड़ते हुए जनसंगठनों का जाल बिछाकर हर स्तर पर कार्यकर्त्ता का टोली तैयार करने का फैसला लिया गया। विधानसभा चुनाव में लूट, झूठ एवं नफ़रत पर आधारित राजनीति करने वाले एन.डी.ए. को सत्ता से उखाड़ फेकने का संकल्प लिया गया।
प्रवासी मजदूरों को गाँव में ही काम दिया जाएगा की घोषणा भी हवा-हवाई साबित हों रहा है। फलतः एक बार फिर यहाँ के मजदूरों का पलायन शुरू हों चुका है। ऐसे मजदूरों को चिन्हित कर काम दिलाने हेतु पार्टी कार्यकर्ता उनका आवेदन प्रखंड से लेकर जिला तक में जमा किये हैं और बचे हुए मजदूरों से भी संपर्क कर आवेदन तैयार कर उचित जगह पर पहुंचाने का फैसला लिया गया। अंचल मंत्री का चन्द्रमोहन साह अकेला के द्वारा प्रस्तुत कार्य-प्रतिवेदन को सर्व सम्मति से स्वीकृत किया गया।
बैठक को मो० इसराफिल, जयजय राम सिंह, भागीरथ सिंह, विकास कुमार, प्रकाश पासवान, रामबालक तांती, जवाहर कुमार शर्मा, मनोज पासवान एवं दशरथ पासवान ने भी संबोधित किया।

