बेगूसराय ::–
विजय श्री ::–
18 जुलाई 2020 शनिवार
आज शनिवार को फेसबुक लाइव जनसंवाद कार्यक्रम युवा जदयू जिला कार्यालय मे आयोजित कर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी के द्वारा वर्ष 2005 से लेकर अभी तक के किये कार्यो को विस्तार से बताने का काम किया गया।
इस कार्यक्रम मे जिला कमिटी, प्रखंड कमिटी, पंचायत कमेटी तक के युवा जदयू के साथी अपने अपने मोबाइल से फेसबुक लाइव आकर सरकार के जनकल्याण कारी योजनाओ को विस्तार से बताने का काम किया। पिछले शनिवार को युवा विचार विकसित बिहार कार्यक्रम का उद्घाटन पार्टी के राज्यसभा सांसद सह राष्ट्रीय महासचिव रामचन्द्र प्रसाद सिंह ने किया था।
जिलाध्यक्ष गौरव सिंह राणा ने फेसबुक लाइव के जरिए बताया की 2005 से पूर्व की पति-पत्नी सरकार के द्वारा बिहार में जो विकास को पीछे धकेलने का कार्य किया, चारा घोटाला, पथ निर्माण घोटाला, अलकतरा घोटाला, शिक्षा घोटाला एवं आतंक का राज, राजनीति का माफिया करण, उद्योग का रूप ले चुका अपरहण, बिहार के लिए पर्यायवाची शब्द बन चुका था।
जिसे 2005 से नीतीश कुमार की एनडीए की सरकार ने बिहार को विकसित बिहार बनाने में सामाजिक न्याय एवं समावेशी विकास के मूल मंत्र के साथ नीतीश कुमार जी ने संकल्प के साथ पूरा करने का पूरा प्रयास कर रहे हैं।
जिलाध्यक्ष ने आगे बतलाया की बिहार विकास के कई प्रावधानों पर आज ऊंची छलांग लगाया है। बिहार का जीडीपी आज 11 पॉइंट 3 दशमलव है। ऊर्जा के क्षेत्र में बिहार ने जो प्रत्येक दिन मात्र 600 मेगावाट बिजली की खपत थी। आज प्रत्येक दिन 6000 मेगावाट बिजली की खपत है। बिहार में सड़कों का जाल बिछाया गया। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में पथ निर्माण विभाग एवं ग्रामीण कार्य विभाग के द्वारा सड़कों को दुरुस्त किया गया। आज बिहार में कहीं से आने जाने में सड़कों की स्थिति 2005 से पहले की सरकार जो सड़कों को गड्ढा में तब्दील कर दिया था बहुत बेहतर किया गया। स्वास्थ्य के क्षेत्र में बिहार ने एक नया कीर्तिमान स्थापित किया। आज बिहार की आम आवाम स्वास्थ्य विभाग के द्वारा कई योजनाओं का लाभ लिया जा रहा है।
अति पिछड़ा समाज को मुख्यधारा में लाने के लिए सरकार ने कई योजनाएं चलाने का कार्य किया गया। दलित एवं महा दलित समाज को भी मुख्यधारा में लाने के लिए कई योजनाओं को आज सरकार द्वारा संचालित किया जा रहा है। जिसका लाभान्वित दलित महादलित समाज को मिल रहा है। अल्पसंख्यक समुदाय जिसका पूर्व की सरकारों ने सांप्रदायिकता का एक अफवाह एक माहौल बनाकर वोट बैंक के रूप में शोषण किया। उनका सामाजिक पिछड़ापन जो बिहार के अल्पसंख्यक समुदाय को मुख्यधारा में लाने के लिए नीतीश जी के नेतृत्व में कई अल्पसंख्यक कार्यक्रम को चलाया गया।
मदरसा के शिक्षकों को वेतनमान के अंतर्गत आज मूल शिक्षकों की तरह वेतन मिल रहा है। अल्पसंख्यक छात्राओं के लिए हुनर कार्यक्रम चलाया गया। अल्पसंख्यक छात्र-छात्राओं के लिए प्रशिक्षण की व्यवस्था की गई। जिससे वह सरकार के किसी भी नौकरी में बहाली के लिए मार्गदर्शन देने का काम आज बिहार सरकार के द्वारा किया जा रहा है। बिहार सरकार के तमाम अंतर्गत आने वाले अल्पसंख्यक संस्थानों को मजबूती प्रदान किया गया। 6000 से ऊपर कब्रिस्तान की घेराबंदी की गई और सबसे मुख्य रूप से बिहार में सांप्रदायिक सद्भाव को बनाने के लिए सरकार का जीरो टॉलरेंस की नीति जिस पर सरकार पूरे नेक नियत के साथ अडिग है।
समाज में मिल्लत का भाव रहे इस पर सरकार हर वक्त सचेत रहती है। नीतीश जी का ही वीजन है जिसमें महिलाओं को आरक्षण दिया गया है। आज बिहार की महिलाओं को कई क्षेत्रों में सरकार के द्वारा आरक्षण देकर समाज में उसे सम्मान के साथ जीने का अवसर प्रदान किया गया। शराबबंदी सरकार का एक अभूतपूर्व निर्णय है। जिससे आज समाज लाभान्वित हो रहा है। लोक शिकायत निवारण के द्वारा जन समस्याओं का निष्पादन हो रहा है। जिससे अफसरशाही पर लगाम लगा है।
आज बिहार अपने कई विकास क्षेत्रों में कीर्तिमान स्थापित कर रहा। विकसित बिहार के क्षेत्र में नीतीश कुमार जी का विजन पूरे देश के लिए आने वाले समय में अनुकरणीय होगा। यह फेसबुक लाइव कार्यक्रम प्रत्येक शनिवार दोपहर 12 बजे आयोजित किया जायेगा।


