Thu. Feb 12th, 2026

सतरघाट पुल के निर्माण में हुए घोटाले की उच्चस्तरीय जांच हो – यशवंत सिन्हा

ब्यूरो प्रमुख – चन्द्र प्रकाश राज ,

सेंट्रल डेस्क : बिहार में नवगठित तीसरा मोर्चा का प्रतिनिधि मंडल पूर्व केंद्रीय मंत्री  यशवंत सिन्हा, भारतीय सबलोग पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अरुण कुमार, भासपा के राष्ट्रीय महासचिव मनोज सिंह भारद्वाज, प्रदेश महासचिव सुनील सिंह और भासपा के अन्य पदाधिकारियों ने गोपालगंज जिले के सत्तर घाट महासेतु का दौरा किया।
पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा ने 264 करोड़ रुपये की लागत से बने पुल ध्वस्त होने पर उच्चस्तरीय जांच की मांग की है.
नीतीश सरकार में किस तरह से पैसे का बंदरबांट कर जनता के पैसे की लूट की गई हैं यह उसका जीता जागता उदाहरण है, आगे उन्होंने कहा कि कोई भी कार्य पूरी गुणवत्ता से किया जाना चाहिए था. पुल ध्वस्त होने की घटना नीतिश सरकार पर गंभीर सवाल उठाती है,
भासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अरुण कुमार ने भी कहा कि उदघाटन के महज एक माह के भीतर पूल का ध्वस्त होना सरकार की अराजकता की पोल खोल रहा हैं और उन्होंने कहा कि उच्च स्तरीय जांच कर मुख्यमंत्री, पथ निर्माण मंत्री और जुड़े लोगों पर प्राथमिकी दर्ज करायी जाये अन्यथा भासपा ज़न आंदोलन के लिए विवश होगी,
भासपा के राष्ट्रीय महासचिव मनोज सिंह भारद्वाज ने भी कहा कि नीतिश सरकार द्वारा इस पूल के निर्माण में जमकर लूट की गई है,
ऐसा लगता है कि पुल के निर्माण में 10 करोड़ रुपये भी खर्च नहीं हुए हैं,
राष्ट्रीय महासचिव सुनील सिंह ने भी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और पथ निर्माण मंत्री पर गंभीर आरोप लगाए.

Related Post

You Missed