चेरियाबरियारपुर-बेगूसराय ::-
अविनाश कुमार गुप्ता ::–
07 जुलाई 2020 मंगलवार
मौसम विभाग के द्वारा लगातार चेतावनी देने के बावजूद भी ठनका के चपेट में लोग आ रहे हैं और अपनी जान गवा बैठते हैं। आसमानी आफत से बचने का कोई विशेष तरीका नहीं है इससे बचने का कुछ उपाय करके ही बचा जा सकता है। आज आसमानी आफत के सामने तीन व्यक्ति अपनी जान गवा बैठे।
पहली घटना चेरियाबरियारपुर प्रखंड क्षेत्र के भीतीयारही गांव के चौर मे वज्रपात गिरने से एक ही परिवार के तीन सदस्य चपेट मे आ गए। जिसमें दो की मौत हो गई। जबकि एक की स्थिति नाजुक बनी हुई है। जिसे ईलाज के लिए पीएचसी चेरियाबरियारपुर भेजा गया है। जहां प्राथमिक उपचार के बाद सीरियस स्थिति को देखते हुए बेगूसराय रेफर कर दिया गया
खबरों के अनुसार ठनका के चपेट में आने वालों की पहचान भीतीयारही गांव निवासी नंदन पंडित की 48 वर्षीया पत्नी सोना देवी एवं 18 वर्षीया पुत्री काजल कुमारी की मौत घटना स्थल पर ही हो गई, जबकि नंदन पंडित की दूसरी पुत्री बबीता कुमारी की स्थिति नाजुक बताई जा रही है। बताया जाता है कि ये सभी खेतों में काम कर रहे थे लेकिन प्रकृति के कहर ने इनकी जीवन लीला समाप्त कर दी। पूरे गाँव में इस घटना से लोग स्तब्ध हैं। आसमानी आफत के सामने सभी लाचार दिख रहा है।
वही दूसरी घटना नावकोठी समसा के जीतपुर में भी एक व्यक्ति की मौत वज्रपात से हुई है। नावकोठी समसा के जीतपुर निवासी बहोर ताँती के 13 वर्षीय पुत्र पांडव कुमार की वज्रपात से मौत हुई है।


