बेगूसराय ::–
विजय श्री ::–
07 जुलाई 2020 मंगलवार
सभी पार्टियां बिहार विधानसभा चुनाव के लिए तैयार दिख रही है। विश्वव्यापी कोरोना महामारी की चिंता छोड़ सभी दल चुनावी मोड में आ चुकी है। कोरोना काल में जिस तरह आमजन त्राहिमाम में है। उसका सुध लेने वाला कोई नहीं है। अगर इस समय यह सवाल उठाया जाए कि बिहार विधान सभा को स्थगित कर 2021 में क्या जाए। यह सही प्रश्न होगा।
इसी सिलसिले में नागरिक कल्याण संस्थान के सचिव प्रोफ़ेसर संजय गौतम न देश के राष्ट्रपति एवं उच्चतम न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश को पत्र लिख कर आग्रह किया है की पूरा देश कोरोना महामारी से त्राहिमाम है।
खास कर बिहार के अंदर कोरोना का मरीज बढ़ते जा रहा है। आम जन जीवन अस्त व्यस्त है। शिक्षण संस्थान सारे ठप है। आर्थिक मंदी से समाज गुजर रहा है। आम इंसान बेरोजगारी से गुजर रहा है। आमलोगों की मूलभूत जरुरत शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा की स्थिति अच्छी नहीं है। ऐसे समय में बिहार विधान सभा का चुनाव कराना लोकतंत्र के लिए न्याय संगत नहीं है।
ऐसे समय में बिहार सरकार के द्वारा समय पर चुनाव कराने की बात करना। चुनाव आयोग के द्वारा बिहार चुनाव तैयारी की चर्चा समाचार पत्रों में बत्तर्मान समय में रोज आना। लोकतंत्र के साथ मजाक सा महसूस आमजनों में किया जा रहा है।
इसलिए आपसे आग्रह संविधान के दायरे में आमलोगों के जीवन को देखते हुए चुनाव 2021 में कराया जाए। अब तो बिहार के अदंर सामुदायिक संकम्रण कोरोना का फैलना शुरु हो गया। इसलिए बिहार सरकार एंव चुनाव आयोग चुनाव की चर्चा ना करें। समाज में भ्रामक स्थिति बनते जा रहा। आमलोगों के जान माल की सुरक्षा प्राथमिकता होनी चाहिए। आपसे निवेदन है कि समाज को बचाने के लिए अपने शक्ति का उपयोग करें।

