मंसूरचक (बेगूसराय) ::–
मिंटू झा ::–
07 जुलाई 2020
आज मंगलवार को मुख्यमंत्री द्वारा चलाये गये ड्रीम प्रोजेक्ट सात निश्चय योजना का प्रखंड क्षेत्र में साठा पंचायत अंतर्गत वार्ड नंबर 11 में बुरा हाल है।
अधिकारियों द्वारा इस योजना में मोनरेटिंग का अभाव साफ दिख रहा है।13 महीने पूर्व बनी सड़क टूट रही है।वार्ड नंबर 11 महादलित टोले में सात निश्चय योजना से बनी पीसीसी सड़क बनने के बाद मात्र 13 महीने में ही टूटने लगी है।
जानकारी के अनुसार सात निश्चय योजना से लगभग 5,86,100 रूपये की लागत से बनी सड़क 13 महीने के अंदर पापड़ की तरह टूट रही है। वार्ड कमिश्नर की मनमानी भी सामने आ रही है। जहां लोगों के द्वारा वार्ड कमिश्नर को सड़क निर्माण के समय सड़क पर मिट्टी करण करने को कहा गया था। लेकिन वार्ड कमिश्नर ने जनता की बात को नकारते हुए कहां यहां मिट्टी की कोई आवश्यकता नहीं है।
बताते चलें कि सड़क का हाल इस प्रकार है। सड़क के नीचे मिट्टी बिल्कुल नहीं दिखाई दे रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि सिर्फ कमीशन खोरी का खेल खेला गया है।
सड़क के किनारे काफी बड़ा गड्ढा है। जो किसी बड़े हादसे को आमंत्रित कर रहा है।
इधर परमेश्वर पासवान ने कहा कि सात निश्चय योजना में लूट मची हुई है। वहीं कार्य मे गुणवत्ता का कोई ख्याल नहीं रखा जा रहा है। वहीं ग्रामीणों में काफी ज्यादा आक्रोश है, सड़क बिल्कुल टूटने की कगार पर आ चुकी है।
उपस्थित ग्रामीण संजय झा, उमेश महतो, लूचो महतो, रामानंदन पासवान, अमर कुमार महतो, कंचन महतो बबलू दास आदि थे।


