Tue. Feb 10th, 2026

कोरोना महामारी  के साथ ही हैजा फैलाने का केंद्र बन रहा जीडी कॉलेज सब्जी मंडी :: छात्र संघ 

बेगूसराय ::–

विजय श्री ::–

20 जून 2020 शनिवार

जी डी कॉलेज सब्जी मंडी को जल्द से जल्द हटाने के लिए छात्र संघ का एक प्रतिनिधिमंडल छात्र संघ अध्यक्ष पुरुषोत्तम कुमार के नेतृत्व में जी डी कॉलेज प्राचार्य से मिला।

छात्रसंघ अध्यक्ष पुरुषोत्तम कुमार ने कहा कि कोरोना महामारी के कारण चट्टी रोड स्थित सब्जी मंडी को जी डी कॉलेज तो स्थानांतरित किया गया, लेकिन यह कार्य प्रशासनिक उदासीनता का शिकार बन गया। सैनिटाइजेशन की बात तो दूर उचित साफ-सफाई तक का ख्याल नहीं रखा जा रहा है।

कॉलेज के पश्चिम में स्थित मोहल्ले के लोग सरी हुई सब्जियों की बदबू में जीने को विवश है। यह स्थिति एक नई महामारी को आमंत्रित कर रही है। प्राचार्य से, रतनपुर ओपी प्रभारी, सदर एसडीओ एवं जिलाधिकारी बेगूसराय से इस संबंध में यथोचित वार्ता के लिए आग्रह किया गया।

इन्होंने कहा कि जी डी कॉलेज ग्राउंड की स्थिति एक नाले से भी बदतर हो चुकी है। 4 लाख की लागत से बनाया गया रनिंग ट्रेक कीचड़ में तब्दील हो चुका है। वही अब सब्जी दुकान धीरे-धीरे दीवार पर की गई मधुबनी पेंटिंग को भी खराब कर रही है।

काउंसिल मेंबर आजाद कुमार ने कहा कि कॉलेज प्रशासन लाखों रुपया खर्च करके मधुबनी पेंटिंग करवाई लेकिन आज सब्जी बेचने वाले उस पेंटिंग के ऊपर सड़ी हुई सब्जियां फेककर तथा कई जगहों पर पेंटिंग को उखाड़ दिया गया है। इसलिए हम लोग इस पर आपत्ति जताते हुए यथोचित कार्रवाई की मांग करते हैं ।काउंसिल मेंबर आदित्य राज ने कहा कि आज विश्वविद्यालय के द्वारा संचालित होने वाली आगामी परीक्षाओं के प्रारूप पर छात्र संघ ने अपनी राय कॉलेज प्राचार्य के माध्यम से परीक्षा नियंत्रक को प्रेषित किया। जिसमें ओएमआर पत्रक के द्वारा आगामी परीक्षा लेने पर सहमति बनी।

एबीवीपी के कार्यालय मंत्री विवेक कुमार ने कहा कि यहां के सब्जी विक्रेता भी यहां से जाना चाहते हैं। कुछ सब्जी विक्रेताओं ने यहां तक कहा कि हम यहां नहीं रहना चाहते। इसलिए कुछ विक्रेता जहां तहां गंदगी फैला रहे हैं। जिससे उन्हें यहां से भगा दिया जाए। प्रशासन का डर और जीवन प्रत्याशा के कारण हम कुछ बोल नहीं पा रहे हैं।

अधिकांश दुकानदार बाजार समिति में सब्जी मंडी को ले जाने की इच्छा जाहिर की। इसलिए हमारी मांगों पर जल्द से जल्द सुनवाई किया जाए नहीं तो कॉलेज का दरवाजा अब बंद किया जाएगा। जिस अव्यवस्था के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह जिम्मेवार होगी ।

इस मौके पर अंशु , अभिषेक, अमरनाथ, नितिन, विक्रांत, शुभम आदि उपस्थित थे।

By National News Today

नेशनल न्यूज़ टुडे वेब पोर्टल के रूप में आप लोगों के बीच है। यह न्यूज़ पोर्टल "खबरें वही जो हो सही" को अक्षरसः पालन करते हुए, आपके बीच में सदैव ताजातरीन ख़बरों से अवगत कराते रहेंगे।

Related Post

You Missed