सारण जिला राष्ट्रीय वैश्य महासभा की चिंतन बैठक आयोजित 
ब्यूरो प्रमुख – चंद्र प्रकाश राज
छपरा : सारण जिला राष्ट्रीय वैश्य महासभा, छपरा के कार्यकारिणी समिति की एक बैठक जिला अध्यक्ष वीरेंद्र साह मुखिया की अध्यक्षता में कटहरी बाग, क्लब रोड छपरा स्थित प्रदीप कुमार गुप्ता के निवास स्थान पर संपन्न हुई।
बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय हुआ की वैश्विक महामारी कोरोना के कारण वैश्य समाज को जो काफी आर्थिक क्षति का सामना करना पड़ा है उसकी ओर सरकार के द्वारा जितना ध्यान देना चाहिए वह नहीं दिया जा रहा है। कारोबार बंद होने से वैश्य भूखो मर रहा है। अतः वैश्य समाज के लोगों को चाहिए कि अपने निकटवर्ती वैश्य बंधुओं की जहां तक हो सके सहयोग करे।
बैठक में यह भी तय हुआ की सारण जिला के वैश्य वर्ण से आने वाले सभी उप जातियों से 2-2 सदस्यों को उस जाति के प्रतिनिधि के रूप में बुलाकर एक कोर कमेटी बनाई जाए और छपरा के वैश्यों को महासभा के बैनर के तले एकत्रित करके सामाजिक, आर्थिक और राजनैतिक शक्ति के रूप में स्थापित किया जाए। ताकि विभिन्न संगठनों में बांटकर सारण के वैश्यों को जो तोड़ने की रणनीति बनाई जा रही है उसको विफल किया जा सके।
इसके लिए महासभा के अध्यक्ष वीरेंद्र साह मुखिया को अधिकृत किया गया। बैठक में महासभा के अध्यक्ष ने बताया कि छपरा नगर निगम के रौजा वार्ड नंबर 44 में सच्चिदानंद प्रसाद सोनी जिन्होंने विगत 4 जून 2020 को आर्थिक तंगी से त्रस्त होकर फांसी लगाकर अपनी आत्महत्या कर ली थी उस शोक संतप्त परिवार से मिलकर हमलोगों ने आर्थिक सहयोग किया लेकिन आज तक सारण जिलाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी के द्वारा गुहार लगाने के बाद भी अभी तक किसी प्रकार का सरकारी स्तर से सहयोग नहीं दिया गया है।
इस पर महासभा अपनी ओर से क्षोभ प्रकट करता है एवं मांग करता है कि यथाशीघ्र पीड़ित परिवार को प्रशासनिक स्तर से आर्थिक मदद पहुंचाई जाए। इस बैठक में मुख्य रूप से छठी लाल प्रसाद ,डॉ हरिओम प्रसाद, राजेश नाथ प्रसाद, ओम प्रकाश गुप्ता स्वर्णकार,शत्रुघ्न प्रसाद गुप्त ,गंगोत्री प्रसाद अधिवक्ता, बृज बिहारी साह, शशि भूषण गुप्ता, डॉ अशोक कुशवाहा, राम नारायण साह, रमेश प्रसाद, प्रदीप कुमार गुप्ता आदि ने अपने-अपने विचार रखें। धन्यवाद ज्ञापन डॉ अशोक कुमार कुशवाहा ने किया।

