समस्तीपुर ::–
सत्यम कुमार महतो ::-
19 मई 2020 मंगलवार
विश्वव्यापी कोरोनावायरस से सभी त्रस्त हैं। इस महामारी से बचने का एकमात्र उपाय सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना, समय-समय पर हाथ को साबुन या सैनिटाइजर से साफ करना है।
इस बीमारी के कारण पूरे देश से प्रवासी मजदूरों का आना लगातार जारी है। हजारों की संख्या में प्रवासी मजदूर बिहार के विभिन्न जिलों में आए हैं। इन मजदूरों को स्कूल, कॉलेज आदि जगहों में क्वॉरेंटाइन किया जा रहा है।
ऐसे क्वॉरेंटाइन सेंटर पर सभी प्रवासी मजदूरों के लिए रहने खाने आदि की व्यवस्था की गई है। इसी सिलसिले में आज हसनपुर प्रखंड अंतर्गत नकुनी पंचायत भवन में चल रहे प्रवासी व्यक्तियों के क्वॉरेंटाइन सेंटर में प्रवासी व्यक्तियों से संबंधित जानकारी वहां के स्थानीय मुखिया से लिया गया।
पता चला कि उक्त सेंटर पर समय से सभी प्रवासियों को खाना, चाय, नाश्ता वगैरह मिल रहा है। सेंटर पर समय से शिक्षक और अन्य व्यक्ति जिनको जिम्मेदारी दी गई है वह अपनी कर्तव्य पालन सही ढंग से कर रहे हैं। शिक्षक अवनीश सिंह एवं साक्षरता कुमार समय से पंचायत भवन आकर उनको दी गई कार्य को ससमय और सही ढंग से पूरा कर रहे हैं।
अगर सेंटर पर कोई समस्याएं आ जाती हैं। तो तुरंत मुखिया जी को उप मुखिया पंकज कुमार सिंह उर्फ पप्पू जी के माध्यम से जानकारी दी जाती है। उस कठिनाई को दूर किया जाता है।
इस सेंटर पर कुल प्रवासियों की संख्या 70 है। यहां पर सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए समय से सैनिटाइजर और ब्लीचिंग पाउडर का उपयोग किया जाता है।