चेरियाबरियारपुर (बेगूसराय) ::–
अविनाश कुमार गुप्ता ::–
18 मई 2020 सोमवार
आज सोमवार को डीएम अरविंद कुमार वर्मा एवं एसपी अवकाश कुमार ने संयुक्त रुप से प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न प्रखंडस्तरीय क्वारेन्टाइन सेंटर का निरीक्षण किया।
खबरों के अनुसार महिला प्रवासियों के लिए बनाए गए क्वारेन्टाइन सेंटर बीआरसी कार्यालय चेरिया बरियारपुर, मध्य विद्यालय चेरिया बरियारपुर, उत्क्रमित मध्य विद्यालय बढ़कुरवा एवं श्री रीतलाल उच्च विद्यालय सकरौली का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के क्रम मे सर्वप्रथम महिला प्रवासी मजदूरों के लिए बनाए गए क्वारेन्टाइन सेंटर प्रखंड परिसर स्थित बीआरसी कार्यालय पहुंचे। तथा वस्तु स्थिति का बारीकी से अवलोकन किया। साथ ही विधि व्यवस्था के मद्देनजर क्वारेन्टाइन सेंटर पर मौजूद प्रवासी मजदूरों से बातचीत कर हाल चाल जाना।
इस मौके पर प्रवासी मजदूरों ने डीएम को वस्तुस्थिति से अवगत कराया। इस दौरान उपस्थित अधिकारियों को डीएम ने विभिन्न दिशा निर्देश दिए। तत्पश्चात डीएम का काफिला मध्य विद्यालय चेरिया बरियारपुर पहुंचा। जहां प्रवासी मजदूरों के खान-पान के साथ-साथ आ रही अन्य असुविधाओं के बाबत विस्तार पूर्वक जानकारी ली।
उक्त क्रम मेंं प्रवासी मजदूरों ने रौशनी की समुचित व्यवस्था नहीं होने, मच्छरदानी एवं सोने हेतु दरी की कमी के बाबत जानकारी दी। निरीक्षण के उपरांत जिलाधिकारी ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा बाहर से आ रहे प्रवासी मजदूरों को कोई परेशानी न हो। इसके लिए जिला प्रशासन अलर्ट है। क्वारेंटिन किए गए मजदूरों को आज से नाश्ता मे व रात मे एक ग्लास दुध उपलब्ध कराया जाएगा। प्रारंभ मे कुछ परेशानी हुई है। धीरे-धीरे सभी व्यवस्था दुरुस्त किया गया है।
क्वारेन्टाइन किए जा रहे प्रवासी मजदूरों को कोई परेशानी न हो इसके लिए अधिकारियों को विभिन्न आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया है। लगभग 22 से 23 घंटे बिजली मिल रही है।जिसके फलस्वरूप रौशनी का कोई खास प्रॉब्लम नहीं है। सोने मे आ रही परेशानियों को देखते हुए दरी एवं मच्छरदानी की व्ववस्था की जा रही है। साथ ही सभी प्रवासियों को भोजन के मेन्यू से अवगत कराते हुए विधि व्यवस्था बनाए रखने की अपील की गई है।
मौके पर एसडीएम मंझौल दुर्गेेेश कुमार, बीडीओ कर्पूरी ठाकुर, सीओ राजीव रंजन चक्रवर्ती, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ कर्पूरी प्रसाद, थानाध्यक्ष पल्लव, मंझौल ओपी अध्यक्ष सुबोध कुमार सहित दर्जनों पुलिस के जवान मौजूद थे।