Fri. Jul 18th, 2025

बेगूसराय :: मानव रूपी भगवान को एवं मातृत्व शक्ति स्वरूपा नर्स दिवस पर किया सम्मानित

 बेगूसराय ::–

विजय श्री ::–

12 मई 2020 मंगलवार

विश्वव्यापी कोरोना महामारी का तांडव सभी जगह लगातार जारी है। इस विश्वव्यापी महामारी से बचने का एकमात्र उपाय सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना, लगातार हाथों को साबुन से धोते रहना, सैनिटाइजर का यूज और लॉक डाउन का पालन करना ही एकमात्र विकल्प बचा है।

इस महामारी के दौरान जहां सारा चीज बंद है वहीं मानव रूपी भगवान डॉक्टर की क्लीनिक इस परिस्थिति में भी खुली हुई है और अपने भगवान होने का एहसास लगातार दिला रहे हैं। आज इसी मानव रूपी भगवान को सम्मानित करते हुए नगर निगम बेगूसराय के पूर्व मेयर संजय सिंह ने कहा कि मानव का रूप धर परमात्मा की तरह कल्याण करने वाले, इस विकट परिस्थिति में जहाँ मंदिरों में जाना बंद हो गया लेकिन अस्पताल के भगवान् का दरवाजा आज भी खुला हुआ है। जो विपदा के समय में लोगों के जख्मों एवं लोगों के कष्टों को नारायण की तरह दूर कर रहे हैं। आज ऐसे ही नर रूप में छिपे नारायण को सम्मानित करने का मौका मिला, यह सम्मान उनके सेवा भाव के लिए है। यह सम्मान मानवता के उदगार के लिए है।

आगे उन्होंने कहा कि इस सम्मान की कड़ी में कुछ कोरोना योद्धा (भगवान) से मिला डॉ संजीत कुमार सिंह, डॉक्टर संमवर्त, डॉक्टर ए पी साह को अंग वस्त्र एवं पीपीई किट देकर सम्मानित किया। वही बेगूसराय के जाने-माने चिकित्सक डॉ धीरज शांडिल्य के जन्मदिन पर उन्हें भी अंग वस्त्र देकर एवं मिठाई खिलाकर जन्मदिन की बधाई देने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। देवदूत को सम्मानित कर मैं भी अपने आपको गौरवान्वित महसूस करने लगा।

दूसरी ओर आज नर्स दिवस है इस अवसर पर  पूर्व मेयर संजय सिंह ने मातृत्व शक्ति स्वरूपा नर्स दिवस की ढेर सारी शुभकामनाएं और बधाई दी। नर्स यूँ तो अंग्रेजी का शब्द है लेकिन यह नाम लेते ही मन में सेवा, त्याग, समर्पण का पर्याय जागने लगता है।

आज इसी मौके पर श्री सिंह ने कहा कि नर्स के रूप में कार्यरत मातृत्व शक्ति की जागृत बाती को सदर अस्पताल के प्रांगण में सम्मानित करने का मौका मिला। आप को सम्मानित कर यूँ लगा जैसे शिवा के मंदिर में मैं सम्मान का आरती दिखा रहा। वास्तव में आप सब वीरांगना हैं योद्धा हैं। संघर्ष के जीवित रूप हैं। सच में आप ही दुर्गा हैं, भवानी हैं, काली है, रुद्राणी हैं। आप में ही यह सब रूप बस्ता और रहता है। आप सभी को पुनः अंतर्मन से प्रणाम और धन्यवाद।

इस अवसर पर सम्मानित होने वाली वीरांगना अरुणा कुमारी, सुनीता कुमारी, रिंकू कुमारी, मनोरमा कुमारी, नम्रता कुमारी, माधुरी कुमारी, रंजू कुमारी, पिंकू कुमारी आदि थी।

By National News Today

नेशनल न्यूज़ टुडे वेब पोर्टल के रूप में आप लोगों के बीच आया है। यह न्यूज़ पोर्टल "खबरें वही जो हो सही" को अक्षरसः पालन करते हुए, आपके बीच में सदैव ताजातरीन ख़बरों से अवगत कराते रहेंगे।

Related Post

You Missed