बेगूसराय ::–
03 अप्रैल 2020
शुक्रवार
कोरोना वायरस महामारी का रूप ले चुका है। इसका प्रकोप बढ़ता जा रहा है। लेकिन लॉक डाउन का पालन कर इस विपत्ति से बचा जा सकता है। इस विपति में कई राजनीतिक दल, संघ, संगठन से लेकर आम लोग मदद को आगे आकर जरूरतमंदों की सहायता कर रहे है। वहीं निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या 12 के पार्षद बबन सिंह ने 65 वर्ष की आयु में जरूरतमंद लोगों की दिन रात सेवा कर प्रेरणा के श्रोत बन रहे है।
बेगूसराय नगर निगम और जिला प्रशासन द्वारा ज्ञान भारती उच्य विद्यालय में खोले गए आपदा राहत केंद्र में सुबह से लेकर देर रात तक आने वाले लोगों की सेवा कर रहे है। खुद से लोगों को खाना खिलाना, पानी पिलाना और उनके रहने और सोने तक की व्यवस्था को देखना। देर रात काम खत्म करके ही वे अपने घर जाते है।
इस आपदा केंद्र पर दिल्ली, नोयडा, उत्तरप्रदेश, झारखण्ड, पटना, दानापुर सहित अन्य जगहों से लोग आ रहे है। रास्ते पर खड़े होकर ये ऐसे लोगों को भोजन करने की अपील करते है। और उन्हें अपने केंद्र तक लाते है। आने वाले सभी लोगों की स्वास्थ्य जांच करवाना, उन्हें सेनिटायज करना, खाना खिलाना, उनको आराम करने की व्यवस्था देना और फिर उनके अपने गंतव्य स्थान तक जाने के लिए गाड़ियों या वाहनों की व्यवस्था भी करते है। जरूरतमंदों को आर्थिक मदद भी कर रहे है।
इस समय ज्यादातर जनप्रतिनिधि घरों में दुबके है ऐसे में ये वार्ड पार्षद घर द्वार छोड़ इस महामारी के विरुद्ध निडर होकर अपने कार्य में लगे है। इन्होंने बताया कि जब जीवन मिला है तो मारना भी तय है, लेकिन समाज की सेवा करते मरुँ ये मेरी चाहत है। उनकी इच्छा है की इस आपदा केंद्र से न कोई भूखा जाए न कोई प्यासा। इनके जज्बे से लोगों को प्रेरणा लेना चाहिए और इस महामारी के वक्त लोगों की सेवा कर समाज में अपनी मिसाल पेश करनी चाहिए।