Sat. Jul 19th, 2025

बेगूसराय ताइक्वांडो (बालिका) अंडर-14, 17 तथा 19 की टीम भोजपुर रवाना

राज्यस्तरीय विद्यालय ताइक्वांडो (बालिका) अंडर-14, 17 तथा 19 की प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए आज बेगूसराय की टीम भोजपुर रवाना हो गई। कला संस्कृति एवं युवा विभाग, पटना तथा जिला प्रशासन, भोजपुर के संयुक्त तत्वावधान में 12 से 14 अक्टूबर तक आरा (भोजपुर) जिले में आयोजित है।

राज्यस्तरीय विद्यालय ताइक्वांडो (बालिका) अंडर-14, 17 तथा 19 की प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए आज बेगूसराय की टीम को विभाग द्वारा जर्सी प्रदान कर रवाना किया गया।

इस अवसर पर खिलाड़ियों की हौसलाफजाई करते हुए उपाधीक्षक शारीरिक शिक्षा भुवन कुमार ने कहा कि वर्तमान समय मे खेल में भी स्वर्णिम कैरियर है। जब से खेल प्रोफेशनल रूप लिया है तब से इसमें पैसा, नौकरी तथा पहचान की कमी नही रही है। आज देश मे किसी खिलाड़ी को पहचानने वालों की संख्या काफी अधिक है। सिर्फ़ जरूरत है कि खेल को कैरियर के रूप में प्रोफेशनल रूप से खेला जाए।

बेगूसराय जिले के ताइक्वांडो खिलाड़ियों का पूर्व में शानदार प्रदर्शन रहा है। आप तमाम बेटियों से जिले को काफी उम्मीदें हैं।खेल के क्षेत्र में वर्तमान में देश मे लड़कियाँ भी किसी से पीछे नही हैं, आपलोगों का इस तरह से खेल के प्रति लगाव बदले हुए माहौल को दर्शाता है।

जिला खेल संयोजक बिश्वजीत कुमार, ने कहा कि भोजपुर में 3 दिवसीय प्रतियोगिता में जिले के खिलाड़ी अपना जलवा दिखावेंगे। बेहतर प्रदर्शन के आधार पर राष्ट्रीय टीम का चयन किया जाएगा।

बेगूसराय ताइक्वांडो की टीम इस प्रकार है:-

अंडर:- 14 (बालिका)

वैष्णवी, दीक्षा श्री, जूही कुमारी, शिवानी कुमारी, खुशी कुमारी, अंजली कुमारी, आकृति कुमारी, आकृति कुमारी तथा आस्था कुमारी।

टीम प्रभारी:-श्याम कुमार राज

अंडर:-17 (बालिका)

रूमी प्रवीण, सिम्मी कुमारी, सृस्टि कुमारी, अवंतिका कुमारी, रागिनी कुमारी, पूजा कुमारी, रागिनी कुमारी, ग्रेसी शरण तथा सोनम कुमारी

टीम प्रभारी:- नीरज कुमार

अंडर:-19 (बालिका)

सादिया प्रवीण, मासूम प्रवीण, रानी प्रवीण, अनामिका कुमारी, सोनी कुमारी, आकांक्षा कुमारी, प्रिया कुमारी, तोफा कुमारी, श्रेया रानी तथा रेखा कुमारी

टीम प्रभारी:-मो.फुरकान

इस अवसर पर ताइक्वांडो के जिला सचिव नंदू कुमार, शारीरिक शिक्षक रणधीर कुमार, अरविंद कुमार, अरुनव पंकज, मणिकांत, चिरंजीवी ठाकुर, पल्लवी कुमारी, संदीप कुमार, पंकज पंडित, राय, कोच नीरज कुमार, श्याम कुमार, मो. फुरकान, मनोज कुमार, कार्यालयकर्मी अरविंद मिश्रा मौजूद थे।

By National News Today

नेशनल न्यूज़ टुडे वेब पोर्टल के रूप में आप लोगों के बीच आया है। यह न्यूज़ पोर्टल "खबरें वही जो हो सही" को अक्षरसः पालन करते हुए, आपके बीच में सदैव ताजातरीन ख़बरों से अवगत कराते रहेंगे।

Related Post

You Missed