बेगूसराय ::-
विजय श्री :-
28 जुलाई 2019
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के द्वारा आज बेगूसराय में विश्वविद्यालय खुले इसको लेकर राजसभा सांसद राकेश सिन्हा जी मुलाकात कर मांग पत्र सौंपा गया।
प्रतिनिधिमंडल में पूर्व राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य अजीत चौधरी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राहुल कुमार सोनू ऋषभ कुमार, अतुल कुमार, आजाद कुमार प्रमुख रुप से शामिल थे।
इस मौके पर पूर्व राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य अजीत चौधरी ने कहा कि बेगूसराय जिले के साथ हमेशा से शिक्षा के क्षेत्र में भेदभाव किया जा रहा है। विगत कई वर्षों से बेगूसराय में विश्वविद्यालय खुले इसको लेकर आंदोलन किया जा रहा है। लेकिन जानबूझकर एक साजिश के तहत बेगूसराय में विश्वविद्यालय खोलने नहीं दिया जा रहा है।
जबकि बेगूसराय जिला बिहार में सबसे विकसित जिला है। औद्योगिक राजधानी एवं सबसे अधिक राजस्व देने वाला जिला है। परन्तु सरकार बेगूसराय से कम विकसित जिला मधेपुरा जैसे जिले में विश्वविद्यालय खोल दिया है लेकिन बेगूसराय में नहीं खोल रहा है।
मंडल सरकार प्रमंडल में विश्वविद्यालय खोलने की बात करती है लेकिन मधेपुरा जिला प्रमंडल नहीं है तो वहाँ कैसे विश्वविद्यालय खोला गया।
प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राहुल कुमार सोनू ने कहा कि बेगूसराय में विश्वविद्यालय नहीं रहने के कारण छात्रों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। बेगूसराय से दरभंगा कोई भी सीधी ट्रेन नहीं है। विश्वविद्यालय के द्वारा जानबूझकर बेगूसराय के छात्रों का रिजल्ट पेंडिंग व प्रमोटेड किया जाता है। क्योंकि बेगूसराय जिला को सोने की अंडा देने वाली मुर्गी समझी जाती है।
राजसभा सांसद राकेश सिन्हा ने कहा कि बेगूसराय में विश्वविद्यालय खुलना चाहिए। इसके लिए प्रयास किया जाएगा। बहुत जल्द इसको लेकर राज्यसभा में मामला उठाया जाएगा एवं सरकार तक बात पहुंचाई जाएगी। उन्होंने संगठन को भरोसा दिलाया कि बेगूसराय में जल्द से जल्द विश्वविद्यालय खुले इसको लेकर ठोस पहल किया जाएगा। उन्होंने कहा कि बेगूसराय में विश्वविद्यालय व एम्स की काफी जरूरत है।
इस मौके पर नगर सह मंत्री निशांत कुमार झा, राग दीपक गुप्ता, जीडी कॉलेज अध्यक्ष बंटी गौतम, कॉलेज मंत्री दिव्यम कुमार आदि मौजूद थे।