भगवानपुर (बेगूसराय) ::–

@ हजारों लोगों का प्रखंड मुख्यालय से संपर्क टुटा
09 जुलाई 2019
भगवानपुर-बसही बलान नदी पर 5 वर्ष पहले बने लगभग 7 करोड़ की लागत से बना आरसीसी पुल के दोनों तरफ सम्पर्क पथ नही बनने से अब वर्षा के दिनों में लोगों के लिए जानलेवा साबित हो गया है।
इस बरसात के दिनों में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। उक्त पुल से बरसात के दिनों में खासकर सम्पर्क पथ से पार करना मुश्किल बन गया है। इन दिनों मोटर साइकिल से कौन कहे पैदल जाने में भी आमलोगों को सौ बार सोचना पड़ता है।
इतना ही नही अगर थोड़ा भी बर्षा हो जाता है तो दोनों पार के लोगों को मुसीबत आ जाती है। इसका तजा उदाहरण सोमबार को हुई बारिश के बाद देखने को मिली। जब वर्षा के बाद पुल के पश्चमी भाग के लोगों के लिए मुसीबत हो गयी। क्योकि वे सब अपने घर जाएँ तो कैसे, वैसे कुछ मोटर साइकिल सवार पुल पार करने की कोशिश की लेकिन असफल रहे और फिसलकर गाड़ी सहित गिर गए।
इसका मुख्य कारण है पहुँच पथ में जो ईंट सोलिंग किया गया था। वह पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है एवं नीचे काली मिट्टी है होने के कारण हल्की वारिश के बाद फिसलन बढ़ जाता है। जिससे साईकिल, मोटर साइकिल तथा पैदल चलना मुश्किल हो जाता है।
इस परिस्थिति में अब पूरे बरसात में पुल के पश्चिम भाग के लोगों का प्रखंड़ मुख्यालय से सम्पर्क टूट जायगा। क्योंकि प्रखण्ड आने के लिए उनलोगों को करीब 10-15 कि. मीटर घूम कर आना पड़ेगा। पल के माध्यम से आने-जाने पर गिर कर चोटिल हो जाते हैं।
इस संबंध में जिलापार्षद पंकज कुमार, भाजपा मंडल अध्यक्ष मुकेश राय, अमलेश कुमार चुन्नू, स्थानीय मुखिया सीताराम महतो, सरपंच चंदन शर्मा, स्थानीय समाजसेवी उमेश राय महंथ, मुखिया सुरेश कुमार, कांग्रेस प्रखण्ड अध्यक्ष यशवंत चौधरी, इंद्रदेव राय एवं शम्भूनाथ चौधरी, जद यू सुनील राय एवं भाकपा के डा.राम चंद्र चौधरी सहित दर्जनों लोगों ने जिला पदाधिकारी से अबिलम्ब वर्षा के दिनों में आवागमन चालू रखने के लिए कुछ वैकल्पिक ब्यवस्था करने की गुहार लगायी है।
ऐसा नही होने पर प्रखण्ड मुख्यालय के नजदीक पी डव्लू डी पथ को जाम करने की धमकी भी दी है। इस बारे में कुछ लोगों का कहना है कि पुल बनने के बाद स्थानीय भगवानपुर निवासी विपिन चौधरी ने पुल के समीप कुछ भाग को अपना जमीन बता कर जमीन के मुआवजा के लिए हाईकोर्ट में केश कर दिया। जिस कारण से इस सम्पर्क पथ के बनने पर ग्रहण लग गया है। इस समस्या को खत्म करने के लिए तत्कालीन डीएम एवं भूअर्जन पदाधिकारी ने उक्त स्थल का निरीक्षण भी कर चुके हैं, पर हाईकोर्ट में लंबित मामले को लेकर आम जनता त्रस्त हैं।
विदित हो कि उक्त पुल से दर्जनों स्कूली गाड़ी बच्चों को लेकर पुल के आर-पार आते जाते हैं। साथ ही बसही, पासोपुर, कठरिया सहित पुल के पश्चमी भाग के हजारों लोगों का प्रखण्ड मुख्यालय आना-जाना लगा रहता है। जो अवरुद्ध हो जायेगा।