Mon. Aug 24th, 2026

सरस्वती विद्या निकेतन मॉडल विद्यालयों में इंटरैक्टिव लर्निंग प्लेटफॉर्म ‘बिहार विद्या साथी’ का किया गया शुभारंभ

न्यूज़ डेस्क, बेगूसराय, विजय कुमार सिंह।।

विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण एवं तकनीक आधारित शिक्षा उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के तहत माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी के कर-कमलों द्वारा सरस्वती विद्या निकेतन मॉडल विद्यालयों में 24×7, 1:1 इंटरैक्टिव लर्निंग प्लेटफॉर्म ‘बिहार विद्या साथी’ का शुभारंभ किया गया।

इस अवसर पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बेगूसराय के जिला पदाधिकारी श्री रिची पांडेय सहित सरस्वती विद्या निकेतन मॉडल विद्यालयों के स्कूली बच्चे कार्यक्रम में शामिल हुए।

‘बिहार विद्या साथी’ के माध्यम से विद्यार्थियों को 24×7 इंटरैक्टिव शैक्षणिक सहायता उपलब्ध कराने की व्यवस्था की गई है। 1:1 इंटरैक्टिव प्लेटफॉर्म के रूप में विद्यार्थी अपनी पढ़ाई से जुड़ी जिज्ञासाओं, प्रश्नों एवं समस्याओं का समाधान तकनीकी माध्यम से प्राप्त कर सकेंगे। इससे विद्यार्थियों को आवश्यकता के अनुरूप शैक्षणिक सहयोग प्राप्त करने में सुविधा होगी।

यह पहल विद्यार्थियों को आधुनिक डिजिटल संसाधनों से जोड़ने के साथ-साथ उनकी सीखने की प्रक्रिया को अधिक सहज, प्रभावी एवं विद्यार्थी-केंद्रित बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। कार्यक्रम में शामिल स्कूली बच्चों में भी इस नई पहल को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला।

डिजिटल तकनीक और शिक्षा के समन्वय से बिहार के विद्यार्थियों को बेहतर एवं आधुनिक शैक्षणिक अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में ‘बिहार विद्या साथी’ एक महत्वपूर्ण कदम है।

By National News Today

नेशनल न्यूज़ टुडे वेब पोर्टल के रूप में आप लोगों के बीच है। यह न्यूज़ पोर्टल "खबरें वही जो हो सही" को अक्षरसः पालन करते हुए, आपके बीच में सदैव ताजातरीन ख़बरों से अवगत कराते रहेंगे।

Related Post

You Missed