न्यूज डेस्क, बेगूसराय, विजय कुमार सिंह।।
बेगूसराय को प्रमंडल बनाने की मांग अब जोड़ पकड़ने लगी है। नेताओं से लेकर आम जनता भी अब प्रमंडल बनाने के लिए आगे आने लगे हैं। जिले के विधायकों से प्रमंडल बनाओ अभियान से जुड़े पदाधिकारी मिल रहे हैं। उन लोगों के द्वारा सकारात्मक पहल किया जा रहा है।
इसी संदर्भ में नगर विधायक कुंदन कुमार मुख्यमंत्री को चिट्ठी लिख बेगूसराय को प्रमंडल बनाने की मांग की। उन्होंने चिट्ठी में लिखा की बेगूसराय जिला बिहार का सबसे बड़ा औद्योगिक नगरी है जहाँ का खेल, कला संस्कृति, साहित्य, व्यापार सभी राष्ट्रिय क्षितिज पर हैं।
बिहार का एक मात्र जिला बेगूसराय है, जो बिहार सरकार को सभी 38 जिला एवं 9 प्रमंडलो में सबसे अधिक राजस्व देता है. आजादी के बाद ही पटना को राजधानी बनाया गया। तो उसी समय बेगूसराय को उपराजधानी बनाना चाहिए परन्तु आज तक प्रमंडल भी नहीं बनाया गया। जबकि बेगूसराय औद्योगिक नगरी होने के कारण इसकी पहचान अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर है।
बेगूसराय जिला को प्रथम मुख्यमंत्री श्री कृष्ण बाबू के कर्मभूमि होने का गौरव प्राप्त है। वहीं यह धरती राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर जी का जन्मभूमि भी है।
बेगूसराय में अंतर्राष्ट्रीय स्तर के इतिहासकार डॉ० रामशरण शर्मा, देश के प्रसिद्ध व्याकरणाचार्य वचन देव कुमार, एशिया के प्रसिद्ध कैंसर चिकित्सक डॉ. अतरदेव सिंह का जन्मभूमि है।
1. बेगूसराय में IOCL रिफाइनरी, फर्टिलाइजर, एन०टी०पी०सी०, पेप्सी प्लांट, कई डेयरी के अलावे कई छोटे बड़े औद्योगिक इकाई स्थापित हैं।
2. बेगूसराय में एशिया का प्रसिद्ध मीठा जल का काबर झील एवं पक्षी विहार भी है। जहाँ 116 देशों से पक्षी का आना जाना होता है जो की पर्यटन का मुख्य केंद्र बिंदु है।
3. बेगूसराय में शक्ति पीठ माँ जयमंगला का मंदिर है जहाँ लोग दूर-दूर से मन्नत मांगने आते है।
4. बेगूसराय में ही हरसाई स्तूप है।
5. यहाँ गौतम बुद्ध के आने का भी चर्चा है।
6. बेगूसराय के बखरी में शिवशक्ति पीठ दुर्गा स्थान तथा प्रसिद्ध तंत्र साधिका बहुड़ा मामा की जन्मभूमि है।
7. बेगूसराय शहर में 1953 में पूर्ण शीशा का बना नौलखा मंदिर है जहाँ दूर दूर से दर्शन करने श्रद्धालु आते हैं।
8. बेगूसराय में भारत का दूसरा बड़ा आयुर्वेद महाविद्यालय है जहाँ पूरे भारत से लोग पढाई करने आते हैं।
9. बेगूसराय में आयुर्वेदिक कॉलेज, इंजिनीरिंग कॉलेज मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल है।
10. बेगूसराय में ही मक्का अनुसंधान केंद्र, अंडी रेशम उद्योग, नूरजहाँ की मस्जिद, मंसूरचक प्रखंड की मूर्तिकला, वीरपुर में पाल वंश, नवलागढ़, जयमंगलागढ़ के पुरातत्व पर हिन्दुस्तान के अनेक विद्वान शोध करते हैं।
11. उत्तर बिहार का प्रसिद्ध धार्मिक स्थल गढ़पुरा हरिगिरिधाम है जहाँ लोग काबर से जल चढाने के लिए पुरे उत्तर बिहार में मेला लगता है। बीहट का रामजानकी मंदिर सहित अनेक धार्मिक स्थल बेगूसराय को खास बनाता है।
12. बेगूसराय में राज्य सरकार द्वारा सिमरिया गंगाघाट पर राष्ट्रिय अर्धकुम्भ का दर्जा बिहार
सरकार के द्वारा दिया गया है। बेगूसराय अनेक क्षेत्रों में राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाया है।
बेगूसराय जिला बिहार का सबसे बड़ा औद्योगिक नगरी है जहाँ का खेल, कला संस्कृति, साहित्य, व्यापार सभी राष्ट्रिय क्षितिज पर हैं।
अतः माननीय मुख्यमंत्री महोदय से अनुरोध है की बेगूसराय के 38 लाख की आवादी तथा सातों विधानसभा के जनता की ओर से मांग करता हूँ कि बेगूसराय को प्रमंडल बनाने की दिशा में सकारात्मक निर्णय लेते हुए बेगूसराय को प्रमंडल बनाया जाय।