बेगूसराय। 18 जनवरी 2024
प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के द्वारा 18 जनवरी को विश्व शांति दिवस मनाया गया। इस दिन संस्था के संस्थापक पिता प्रजापिता ब्रह्मा बाबा ने अपना साकार शरीर छोड़ संपूर्णता को प्राप्त किया था।
विश्व शांति दिवस पर जीडी कॉलेज रोड स्थित प्रभु पसंद भवन में एक कार्यक्रम आयोजित उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। मौके पर रिफाइनरी के ईडी सत्य प्रकाश, पूर्व मेयर आलोक अग्रवाल, आर्यभट्ट के अशोक कुमार अमर, भूतपूर्व विधायक भाजपा श्रीकृष्ण सिंह, आर्युवेदिक कॉलेज के डॉ. अखिलेश, विश्वरंजन सिंह राजू, एनटीपीसी बीबीएन मेहता सहित काफी संख्या में गणमान्य उपस्थित होकर ब्रह्मा बाबा को भावभीनी श्रद्धांजलि दी। मौके पर प्रजापिता ब्राह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की कंचन बहन ने बताया की प्रजापिता ब्रह्मा बाबा महान आत्मा थे। जिसके तन का आधार लेकर स्वयं निराकार परमपिता परमात्मा ने विश्व परिवर्तन के कार्य को आरंभ किया। वर्ष 1936 में दादा लेखराज जो हीरे जवाहरात के व्यापारी थे उनके अंदर बाल्य काल से परमात्मा से मिलन मनाने की उत्कंठा थी। उन्होंने इस खोज में अनेकों गुरु किए थे इसी क्रम में उनका स्वयं भगवान ने अपना माध्यम चुना और उनके तन में प्रविष्ट होकर उनका नाम दिया प्रजापिता ब्रह्मा। 1936 से यह कार्य शुरू हुआ और नए युग के आरंभ का भगवान ने उनके द्वारा आगाज किया। 1969 में प्रजापिता ब्रह्मा ने अवक्तयारोहन किया और आज भी वह अकारी शरीर के माध्यम से परमात्मा के कार्य को संपन्न कर रहे हैं। निकट भविष्य में यह सृष्टि महाविनाश से गुजरती हुई नए युग में प्रवेश करेगी। उन्होंने बताया की शांतिदूत के अव्यक्तारोहन के दिन पूरे विश्व में संस्था के द्वारा विश्व शांति के लिए मेडिटेशन कराया गया।