
द प्लेयर्स एक्ट द्वारा सालों भर जारी रही रंगमंचीय गतिविधि
दिसम्बर में आयोजित किया गया 4 दिवसीय नाट्य महोत्सव
बेगूसराय। 30 दिसम्बर 2023
2023 अब जाने वाला है लेकिन इस जाते वर्ष 2023, कई मानो में सुखद भी रहा। खासकर रंगमंच के क्षेत्र में जिले में कई नामी गिरामी और कई छोटी छोटी संस्थाओं ने अपने कई नाटक का मंचन करके जिले में रंगमंच की गतिविधियां बनाये रखी। जहाँ इस वर्ष दो या उससे ज्यादा राष्ट्रीय नाट्य महोत्सव हुए वहीं कई बड़े बड़े निर्देशक और लेखक के नाटक का मंचन हुआ। इन्हीं संस्थाओं में से एक संस्था द प्लेयर्स एक्ट भी रही जो वर्ष 2023 में लगातार अपनी गतिविधियां बनाये रखी।
द प्लेयर्स एक्ट रंगमंडल ने पूरे साल अपने गतिविधियों की वजह से बेगूसराय के दर्शक के दिलों में अपनी जगह और मजबूत कर ली। इस संस्था द्वारा विभिन्न नाट्य प्रस्तुतियों से ले कर नाट्य रंग उत्सव और भारतेंदु रंग सम्मान तथा विनय चंद्र वर्मा रंग सम्मान से देश के प्रख्यात राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय से जुड़े निदेशक, निर्देशक और अभिनेताओं को बेगूसराय में सम्मानित किया गया। बेगूसराय की रंगमंच में एक बहुत बड़ी उपलब्धि यह भी रही की वर्तमान राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय के निदेशक चितरंजन त्रिपाठी बेगूसराय पहुँच कर जिले का जिले के रंगमंच का माँ बढ़ाया।
मार्च 2023 में आस्था वेलफेयर सोसाइटी एवं आकाशगंगा रंग चौपाल द्वारा दिनकर कला भवन व बीहट में द प्लेयर्स एक्ट के गुंजन सिन्हा द्वारा निर्देशित नाटक ‘चेखब के दो रंग’ का सफलतापूर्वक मंचन किया गया । 30 मार्च 2023 में इसी रंग मंडल के द्वारा नई नाट्य प्रस्तुति ‘ख़ामोश अदालत जारी है’ का सफलतापूर्वक मंचन किया गया।

7 दिसंबर 2023 को उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र प्रयागराज (संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार की स्वायत्तशासी संस्था) द्वारा जबलपुर मध्य प्रदेश में आयोजित राष्ट्रीय नाट्य समारोह में भी इस नाटक को आमंत्रित किया गया,जिसकी चर्चा जबलपुर रंग गतिविधियों में खूब रही।
वहीं 2023 में 11 दिसंबर से 14 दिसंबर 2023 तक चार दिवसीय रंग उत्सव में ‘द प्लेयर्स एक्ट’ ने राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय के पूर्व निदेशक और वरिष्ठ नाट्य निर्देशक डॉ. देवेंद्र राज अंकुर द्वारा निर्देशित नाटक जोगिया राग, प्रियंका शर्मा द्वारा निर्देशित नाटक हाय पड़ोसन, गुंजन सिन्हा द्वारा निर्देशित नाटक ‘ख़ामोश अदालत जारी है, मोहन सागर द्वारा निर्देशित नाटक मधुशाला और गणेश गौरव द्वारा निर्देशित नाटक अमली की प्रस्तुति की गई।
देश के अलग-अलग राज्यों से आए नामचीन रंग निर्देशकों तथा अभिनेताओं ने इस रंग उत्सव में हिस्सा लिया।
पहली बार बेगूसराय आए राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय के वर्तमान निदेशक चितरंजन त्रिपाठी ने ‘भारतेंदु रंग सम्मान’ प्राप्त करते हुए जिले के रंग गतिविधियों की सराहना की। विनय चंद्र वर्मा रंग सम्मान से सम्मानित युवा रंग निर्देशक रणधीर कुमार ने कहा की बेगूसराय मेरे रंगमंचीय गतिविधियों के लिए दूसरा घर है। ‘द प्लेयर्स एक्ट’ रंगमंडल परिवार के सदस्य राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय से प्रशिक्षण प्राप्त अभिनेता व नाट्य निर्देशक कुन्दन सिन्हा अपने अभिनय की वजह से खूब नाम कमाया। वहीं ख्याति प्राप्त अभिनेत्री सत्येकेति, नाटक और सीरियल का नामचीन चेहरा पायल जैसवाल और भारतेंदु नाट्य अकादमी से प्रशिक्षण प्राप्त गुंजन सिन्हा ने अपने निर्देशन से छाए रहे। इन्होंने फिल्म सुपर 30 में रितिक रोशन और सहयोगी कलाकारों को बिहारी लैंग्वेज सिखाई है।
द प्लेयर्स एक्ट रंग मंडल संस्था के सचिव चंदन कुमार सोनू ने बताया की आगामी वर्ष 2024 के जनवरी माह में बहरामपुर बंगाल में संस्था की नाट्य प्रस्तुति ‘चेखव के दो रंग’ को प्रदर्शित किया जाएगा। और अगले साल इसी तरह बेगूसराय के दर्शकों के लिए एक से बढ़कर एक नाट्य प्रस्तुति दी जायेगी।