
श्री श्री 108 बड़ी दुर्गा मंदिर में की जाएंगी पारंपरिक सजावट
सोने चांदी के जेवरात से सजेगी मां की प्रतिमा
सुरक्षा को लेकर होगी व्यापक व्यवस्था
बेगूसराय/ ब्यूरो
श्री श्री 108 बड़ी दुर्गा माँ मंदिर परिसर में इस बार दुर्गा पूजा में भव्य पंडाल बनाये जाएंगे। साथ ही कर्पूरी स्थान से लेकर पटेल चौक तक पूरे रास्ते रोलेक्स, लाइट, एलईडी लाइट और तोरण द्वार बनाये जाएंगे। खासकर पटेल चौक पर भव्य एक तोरण द्वार लाइटिंग के साथ बनाया जाएगा। माता के मंदिर के सामने 30 फीट का विशेष पंडाल लगाया जाएगा। पंडाल को अलग से एक सजावट कर नया लुक दिया जाएगा। पंडाल जहां वाटर प्रूफ होगा वहीं झुलर लाइटिंग भी की जाएगी। पूरे मंदिर को भी सजाया जाएगा। यूं तो मंदिर के गुम्बन्द पर पहले से लाइटिंग की हुई है। इसके बाद भी पूरे गुम्बन्द तक रंगीन लाइट से सजाया जाएगा।
खोयच्छा भरने के लिए की जाएगी विशेष व्यवस्था: श्री श्री 108 बड़ी दुर्गा माता मंदिर मेनरोड में इस बार खोयच्छा भरने को लेकर विशेष ध्यान रखा जाएगा। और इसे और सुविधायुक्त बनाया जाएगा। खोयच्छा भरने को लेकर जहां मंदिर परिसर पर पंडाल लगाए जाएंगे। साथ ही लाइन लगाने और भीड़ भाड़ के कारण पुलिस की भी व्यवस्था होगी। मंदिर के कार्यकर्ता खुद से श्रद्धालुओं की सहायता में खड़े रहेंगे।
सुरक्षा के होंगे पुख्ता इंतजाम: बड़ी दुर्गा मंदिर में सप्तमी के बाद श्रद्धालुओं की काफी बढ़ जाती है। जिसका फायदा असामाजिक तत्व उठाना चाहते है इसको देखते हुए उस बार सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम होंगे। जहां मंदिर परिसर के आसपास सीसीटीवी कैमरा लगाए जाएंगे। वहीं अलग से विशेष पुलिस बल की भी मांग की जाएगी। इनमें महिला पुलिस भी शामिल होंगी। इसके अलावा फायर सेफ्टी सिलेंडर भी लगाए जाएंगे। सप्तमी के बाद 3 दिनों तक लगातार पुलिस बल के साथ कमिटी के कार्यकर्त्ता सुरक्षा में तैनात रहेंगे।
प्रतिमा को आकर्षक आभूषण से सजाया जाएगा: हर साल की भांति इस वर्ष भी प्रतिमा निर्माण के लिए मुंगेर से ही कलाकार बुलाये गए है। जो पारंपरिक प्रतिमा ही बनाएंगे। लेकिन प्रतिमा को सोने चांदी के आभूषण सजाया जाएगा। मंदिर कमिटी के सचिव सह नगर दुर्गा पूजा महासमिति के अध्यक्ष राम रतन कुमार ने बताया कि माँ के श्रृंगार के लिए पूरे शुद्ध सोने और चांदी के जेवरात से सजावट की जाएगी। जो प्रतिमा को और भव्यता देगी।
40 कहार मां की प्रतिमा को उठाने के लिए बुलाए गए है: मां की प्रतिमा के विसर्जन को लेकर असुरारी से 40 कहार बुलाये जाएंगे। जो विसर्जन के दिन कांधे पर मां की प्रतिमा को विसर्जन स्थल तक ले जाएंगे। इसके अलावा सप्तमी के दिन पट्ट खुलने समय शहनाई बजाए जाएंगे।
इस दुर्गा मंदिर में 100 से ज्यादा वर्षों से हो रही पूजा: श्री श्री 108 बड़ी मां दुर्गा मंदिर मेनरोड में 100 वर्षों से ज्यादा समय से मां दुर्गा की पूजा की जा रही है। यहां स्थापित मां की महिमा अपरंपार है। इस दरबार मे मन्नत मांगने से मनोकामना जरूर पूरी होती है। और मनोकामना पूरी होने पर लोग इस मंदिर में भंडारा करवाते है। जो लगभग सालों भर चलता रहता है। दुर्गा पूजा के समय शाम में होने वाली आरती में सैकड़ों लोग शामिल होते है जो बहुत ही भव्य दृश्य पैदा करता है।
पूजा के लिए बनाई गई नई
कमिटी: श्री श्री 108 बड़ी मां दुर्गा मंदिर में अच्छी तरह इस बार पूजा करने को लेकर एक नई कमिटी बनाई गई है जिसके अध्यक्ष रामप्रसाद चौधरी है। इसके अलावा सचिव रतन कुमार, उपाध्यक्ष गोपाल महतो, अरविंद चौधरी, कोषाध्यक्ष राजकुमार पोद्दार, उप कोषाध्यक्ष गोपाल कुमार, भोला शर्मा, उप सचिव दीप नारायण साह, संयोजक रौशन कुमार, मीडिया प्रभारी रोहित कुमार व अन्य सदस्य शामिल है।