बेगूसराय, विजय कुमार सिंह।।
अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन बेगूसराय शाखा के लिए बहुत ही गर्व की बात है। संगीता केडिया के अध्यक्ष काल में उनके नेतृत्व में किए गए कार्यों के लिए कोलकाता में 20वां अधिवेशन ढाकेर ताल में शाखा को पहली बार राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
बिहार प्रांतीय महिला सशक्तिकरण के लिए भी राष्ट्र द्वारा संगीता केडिया को महिला सशक्तिकरण के कार्यों के लिए श्रेष्ठ कार्य सम्मान से राष्ट्रीय पुरस्कार से नवाजा गया।
महिला सशक्तिकरण के अंतर्गत पूरे प्रांत में करीबन 200 कन्याओं का विवाह, कई जगह सेनेटरी पैड की मशीन तथा पैड का वितरण और स्वच्छता पर जागरूक और अपने बचाव के लिए जूडो कराटे निशुल्क सिखवाया गया।
ये उपलब्धि हमारे बिहार प्रांत के लिए प्रेरणादायक है।
कोरोना कार्य के लिए राष्ट्र द्वारा सर्वश्रेष्ठ कोरोना कार्य राष्ट्रीय पुरस्कार से शाखा को सम्मानित किया गया। कोरोना काल में समाज की सभी बहने मेघा गोपालका, प्रीति मस्कारा, ज्योति सिंघानिया, प्रीति अग्रवाल, सरिता जैन, उपाध्यक्ष बबली मस्कारा, सरोज हिसारिया, सलाहकार विद्या अग्रवाल, मंजू मस्कारा, रेखा खेमका, रेखा अग्रवाल, शिखा केलंका, उषा अग्रवाल, पूनम मेगोतिया, रेणु टीबरेवाल, संगीता टीबरेवाल, मोनिका भिवानिया, रेणु अग्रवाल, अनिता मेगोटिया, संगीता मेगोटिया, रेखा मेगोटिया, नीलू बजाज, वीना हिसारिया, सुधा मस्कारा, गायत्री अग्रवाल, रंजना हिसरिया, रोशनी अग्रवाल आदि सभी का सहयोग काफी प्रशंसनीय रहा।

संगीता केडिया ने अपने पूरे छह साल पूरे कर्मठता से कार्यों को किया।2016-2018दो साल सचिव, 2018-2020 में दो साल सचिव और प्रांतीय अंचल उपाध्यक्ष का पद और 2020-2022 में दो साल अध्यक्ष पद और बिहार प्रांतीय महिला सशक्तिकरण पद का निर्वाह पूरे मनोयोग से किया ।
2020-2022 जनजागरण सत्र में बिहार प्रांतीय महिला सशक्तिकरण समिति प्रमुख के पद पर संगीता केडिया को उनके किए गए महिला सशक्तिकरण के कार्यों के लिए राष्ट्रीय श्रेष्ठ पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
शाखा ने विषम परिस्थितियों कोरोना काल में शाखा अध्यक्षा संगीता केडिया के नेतृत्व में पांच प्रकल्प पर काफी कार्य किए है ।
बाल विकास के लिए बच्चो के विकास के लिए हर तरह के कार्य किए गए। ड्राइंग कंप्टीशन, डांस कंप्टीशन, मैथ क्यू क्लास, ऑनलाइन जूम पर करवाया गया। जरूरतमंद लड़कियों को साइकिल दी गई। अंगदान, देहदान, रक्तदान, नेत्रदान पर काफी जागरूकता अभियान चलाया। काफी संकल्प फॉर्म भी भरवाए गए।
पर्यावरण प्रकल्प में करीबन 1000 पौधे लगवाए गए। जन जागरण के लिए शाखा ने जगह जगह स्थाई प्याऊ, शुद्ध शीतल जल की मशीन लगवाई। दिव्यांगो को ट्राई साइकिल दी गईं।
महिला सशक्तिकरण के लिए जरूरतमंद महिलाओं को स्मार्ट फोन, क्लास, लघु उद्योग, कन्याओं का विवाह, सेनेटरी पैड का वितरण और स्वच्छता की जानकारी दी गई।
शाखा और महिला सशक्तिकरण के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार के सम्मान के लिए हमारी सभी बहने बधाई की पात्र है। सम्मेलन की सभी बहने इस उपलब्धि से अपने आपको गौरवान्वित महसूस करके शाखा अध्यक्षा संगीता केडिया को बधाई दी।


