बेगूसराय, विजय कुमार सिंह।।
आज शहीद सुखदेव सिंह समन्वय समिति द्वारा कम्युनिस्ट के महान नेता कार्ल मार्क्स की 204 वीं जयंती मनाई गई। जिसकी अध्यक्षता शिक्षक नेता अमरेंद्र कुमार सिंह ने की।
अपने अध्यक्षीय संबोधन में शिक्षक नेता अमरेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि कार्ल मार्क्स का जन्म आज ही के दिन जर्मनी में हुआ था। और उनका मृत्यु 14/03/ 1883 को लंदन में हो गया। कार्ल मार्क्स समाजवाद के प्रणेता और अर्थशास्त्री में डॉक्टरी करने के बाद वे पत्रिकाओं में लेख लिखना शुरु कर दिया। फ्रॉम से निष्कासित के बाद वे जर्मनी में मजदूर संगठन और कम्युनिस्ट लीग के निर्माण में सक्रिय हो गए। और 1847 में उन्होंने एंगल्स उसके साथ अंतर्राष्ट्रीय समाजवाद का प्रथम घोषणा पत्र प्रकाशित किया। ऐसे महान नेता जिनके विचारों से गांधीजी भी सहमत थे।
इस अवसर पर समाजसेवी डॉ शशि भूषण शर्मा ने कहां के कार्ल मार्क्स कम्युनिस्ट के विश्व के नेता माने जाते थे। अपने क्रांतिकारी विचारों के कारण कार्ल मार्क्स को आजीवन भटकना पड़ा। “दी कम्युनिस्ट मेंफेस्टी” और दास कैपिटल नामक दो अमर ग्रंथों में दुनिया में तहलका मचा दिया । उन्होंने पूंजीवाद का विरोध तथा समाजवाद का प्रतिपादन किया। ऐसे महान कार्ल मार्क्स को मेरा शत-शत नमन।
इस अवसर पर इंजीनियर आलोक कुमार ने कहा कि कार्ल मार्क्स विश्व में वामपंथी के नेता थे। जिन्होंने कम्युनिज्म का स्थापना की और लेनिन ने धरती पर उतारा।
महिला सेल के सचिव सुनीता देवी ने कहा कि दुनिया के मजदूरों एक हो – का नारा कार्ल मार्क्स ने ही दिया था। उनका सारा जीवन सर्वहारा वर्ग का एक तंत्र लगाने के प्रयासों में ही बीता। साम्यवाद उन्हीं की देन है। ऐसे महान समाजवादी एवं क्रांतिकारी नेता को शत-शत नमन।
इस अवसर पर अधिवक्ता जेपी सेनानी के जिला अध्यक्ष राजेंद्र महतो, छात्र आंचल कुमारी, अनिकेत कुमार पाठक,खुशी सिंह अनेकों ने कार्ल मार्क्स पर अपना विचार व्यक्त किया और उनके तैल चित्र पर माल्यार्पण की।