बेगूसराय, विजय कुमार सिंह।।
शाहिद कॉमरेड सुखदेव सिंह की 41वीं शहादत दिवस सुखदेव सभागार, सर्वोदय नगर, बेगूसराय में मनाई गई। जिसकी अध्यक्षता शिक्षक नेता अमरेंद्र कुमार सिंह ने की।
अपने अध्यक्षीय संबोधन में उन्होंने कहा कि सुखदेव सिंह ने आजीवन संघर्ष करते हुए गरीबों मजदूरों को जगाने हेतु अपना शहादत दिए। मेरे पूज्य पिताजी के नाते मैं उनको सादर नमन करता हूं और उनके विचार पर मैं चलने का प्रण लेता हूं। ऐसे महान पुरुष को मेरा शत-शत नमन।
इस अवसर पर नगर निगम के पूर्व मेयर आलोक कुमार अग्रवाल ने कहा कि सुखदेव बाबू गरीबों के लिए लगातार संघर्ष करते रहते थे। ऐसे महापुरुष को मेरा शत-शत नमन।
पुष्कर प्रसाद सिंह प्रत्यक्ष गवाह संपादक ने कहा कि सुखदेव बाबू आरंभ से ही वामपंथी थे। मार्क्स के विचारों से प्रभावित थे। ऐसे महान पुरुष को मेरा शत-शत नमन।
दधिचि देहदान समिति के जिला अध्यक्ष सुशील कुमार राय ने कहा कि सुखदेव बाबू बिहार में भूमिहीनों को, गरीबों को और वंचितों को जमीन दिलाने का काम किया। बेगूसराय में उनका इतना प्रभाव था। कि लोग एक ही इशारे पर उनके पास आकर उनके बताए कार्य को करने लगते ।ऐसे महान पुरुष को मेरा शत-शत नमन।
अभिनेता अमिया कश्यप ने कहा कि सुखदेव सिंह के एक हाथ में क्रांति का मशाल तो दूसरे हाथ में कलम विद्यमान था। वह मैट्रिक से बीएससी तक हमेशा प्रथम आते रहे। वे दलितों ,गरीबों के हक के लिए लड़ते हुए शहीद हो गए। ऐसे महान पुरुष को मेरा शत-शत नमन।
इस अवसर पर अलख निरंजन चौधरी शिक्षक शाह कवि ने कहा कि सुखदेव बाबू मेरे मित्र तुल्य थे। वे गरीबों के मसीहा थे ऐसे महान पुरुष को मेरा शत-शत नमन।
छात्र नेता शुभम कश्यप ने कहा कि सुखदेव बाबू के बताए हुए रास्ते पर चलना है। तभी सही न्याय मिल सकता है।
महिला नेत्री सोफिया तरुणम बरौनी प्रखंड के बरौली गांव ने कहा कि मैं चलूंगा गरीब और शहीद सुखदेव सिंह की बताए हुए रास्ते पर। ऐसे महान पुरुष को मेरा शत-शत नमन।
इस अवसर पर डॉ सिद्धकी ,सीता देवी ,सोनी कुमारी, प्रिंसी कुमारी, महिला सेल सचिव सुनीता देवी ,अमर कुमार ,सत्यम कुमार, वेद प्रकाश राजेंद्र महतो अधिवक्ता जेपी सेनानी, डॉक्टर शैलेंद्र कुमार सिंह प्रदेश महासचिव जेपी सेनानी , अभिषेक पाठक, अनिकेत कुमार पाठक, दिव्यांशु कुमार , शंकर साह आदि ने उनके तैल चित्र पर माल्यार्पण की।