Sun. Jul 20th, 2025

स्वास्थ्य और अर्थव्यवस्था पर जारी नवीनतम आंकड़ों के अनुसार भारत सबसे निचले पायदान पर – मोहित यादव

 

बेगूसराय, विजय कुमार सिंह।

केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए राजद जिला अध्यक्ष मोहित यादव ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर सरकार को चारों ओर से घेरा और उन्होंने कहा कि वर्तमान केंद्र सरकार के शासनकाल में देश के लिए दुर्भाग्य, एशिया महाद्वीप के स्वास्थ्य और अर्थव्यवस्था पर जारी नवीनतम आंकड़ों के अनुसार विश्व गुरु भारत सबसे निचले पायदान पर है। बांग्लादेश जैसा देश जिसे 50 वर्ष पूर्व हमने पैदा किया।

वह प्रति व्यक्ति आय में भारत से 27% आगे है। हमारी डीजीपी ग्रोथ नकारात्मक यानी माइनस 8.0 है। जबकि बांग्लादेश की पॉजिटिव 3.8% है।
यहां तक कि पाकिस्तान जैसे देश कि डीजीपी हमसे अच्छी है। भारत में विगत वर्ष में लगभग 13 करोड़ लोग गरीबी रेखा के नीचे चले गए। जबकि सरकार के सबसे खास दो बड़े व्यापारियों कि आय में क्रमश 432% और 267% दर की वृद्धि हुई है। आज भारत जैसे देश ने विश्व में सबसे कम यानी अपनी मात्र 2.98 प्रतिशत आबादी का टीकाकरण किया है। जबकि हमारा देश दुनिया के सबसे बड़े वैक्सीन उत्पादकों में से एक है। याद कीजिए 6 साल पहले तक भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था में से एक था। लेकिन 2014 में देश में एक सर्व शक्तिमान, सर्व शक्तिशाली, आभासी नेता का उदय होता है। जिससे हमारे पुरखों के बनाए सभी सरकारी संस्थानों, संस्थाओं, कंपनियों, औद्योगिक इकाइयों, हवाई अड्डों, रेल पटरियों, रेलवे स्टेशनों, रेलवे सरकारी उपक्रमों इत्यादि को अपने निजी मित्रों के हाथों सस्ते दरों पर बेच दिया। खैर अभी भी एक बड़ी जमात इस देश में है जो नोटबंदी और कोरोना जैसी महामारी के अवसर पर भी ताली थाली बजाकर और दीया जलाकर उत्सव ही नहीं मनाती बल्कि साथी इंसानों की लिंचिंग और मृत्यु पर खुशी जाहिर करते हैं। देर सवेर सब होश में आएंगे। लेकिन तब तक बहुत कुछ लूट चुका होगा। त्रेता युग में लंका का राजा रावण था रावण के शासनकाल में अपार हड्डियों का ढेर लगा हुआ था। लेकिन जंगलों में आज वर्तमान केंद्रीय व्यवस्था के कारण पूरे भारत में लाशों का ढेर लगा हुआ।

By National News Today

नेशनल न्यूज़ टुडे वेब पोर्टल के रूप में आप लोगों के बीच आया है। यह न्यूज़ पोर्टल "खबरें वही जो हो सही" को अक्षरसः पालन करते हुए, आपके बीच में सदैव ताजातरीन ख़बरों से अवगत कराते रहेंगे।

Related Post

You Missed