Sun. Jul 20th, 2025

समाजसेवी बमभोली झा नही रहे, शोक की लहर।

मंसूरचक, बेगूसराय।

मंसूरचक प्रखंड क्षेत्र के साठा पंचायत अंतर्गत साठा गांव निवासी 65 वर्षीय सामाजिक कार्यकर्ता बम भोली झा का निधन बुधवार की सुबह हो गया। प्राप्त जानकारी अनुसार किसी काम से वे फतेहा जा रहे थे। अचानक नेशनल हाईवे 28 पार करने के दौरान एक ऑल्टो गाड़ी ने उन्हें धक्का मार दिया। वही उचित इलाज के लिए उन्हें बेगूसराय ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

उनके निधन पर ग्रामीणों, प्रखंड क्षेत्र एवं आस-पास के गांव के लोगों में शोक की लहर देखी जा रही है।
उन्होंने अपने जीवन काल में शिक्षा के प्रति लोगों को हमेशा जागरूक किया करते थे। वे सरल स्वभाव के धनी होने के साथ-साथ मृदुभाषी भी थे।
उनके भाई चंद्रदेव झा ने उनके निधन पर गहरी संवेदना जताते हुए कहा कि हमेशा समाज के सेवक के रूप में तत्पर रहते थे। वही पुत्र सिंटू झा ने अपने पिता के निधन पर शोक जताते हुए कहा कि समाज में शिक्षा की अलख जगाने वाले सामाजिक व्यक्ति के निधन होने से समाज की अपूरणीय क्षति हुई है। जिसकी कभी भरपाई नहीं की जा सकती।

बछवाड़ा विधानसभा के विधायक सुरेंद्र मेहता ने समाजसेवी बमभोली झा के असमय निधन पर उनके पैतृक घर पहुंच कर परिवार से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त की। वही विधायक ने बताया कि परिवारों के लिए अपूरणीय क्षति है। भगवान इस घड़ी में मृत परिवार को शक्ति प्रदान करें।
मौके पर जीबछ झा, अजीत कुमार झा, नीरज झा, संजय झा, दिलीप झा, विजय झा, संदीप झा, गंगा झा, धीरज झा, चंदन यादव, ग्रीस झा, रामप्रवेश झा आदि लोगों ने संवेदना व्यक्त की।

By National News Today

नेशनल न्यूज़ टुडे वेब पोर्टल के रूप में आप लोगों के बीच आया है। यह न्यूज़ पोर्टल "खबरें वही जो हो सही" को अक्षरसः पालन करते हुए, आपके बीच में सदैव ताजातरीन ख़बरों से अवगत कराते रहेंगे।

Related Post

You Missed