Sat. Jul 19th, 2025

देशरत्न डॉ राजेंद्र प्रसाद की 58 वीं स्मृति दिवस मनाई गई

बेगूसराय ::–

विजय कुमार सिंह ::–

28 फरवरी 2021, रविवार

भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन के अंतरिम योद्धा और भारत के प्रथम राष्ट्रपति देशरत्न डॉ राजेंद्र प्रसाद की 58वीं स्मृति दिवस मनाई गई।
हर हर महादेव चौक स्थित उनकी आदमकद प्रतिमा स्थल पर शहीद सुखदेव सिंह समन्वय समिति द्वारा शिक्षक नेता अमरेंद्र कुमार सिंह की अध्यक्षता में मनाई गई।

अध्यक्षीय संबोधन में शिक्षक नेता अमरेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि जब तक मेरे सांस में सांस है तब तक अपने महापुरुषों की जयंती और स्मृति दिवस मनाता रहूंगा। उन्होंने कहा कि देश के प्रथम राष्ट्रपति राजेंद्र प्रसाद की जन्म 3 दिसंबर 1884 ईसवी को सिवान जिला के जीरादेई नामक ग्राम में हुआ था तथा उनकी मृत्यु 28 फरवरी 1963 को हो गया था।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में एमएलसी रजनीश कुमार ने कहा किदेश के प्रथम महामहिम डॉ राजेंद्र प्रसाद 1917 से 1947 तक भारतीय राजनीति के महत्वपूर्ण हस्ताक्षर के रूप में इतिहास के स्वर्ण पृष्ठों पर अंकित रहेंगे। उन्होंने अपनी कठोर परिश्रम और साधनों से देश को ऊंचाई तक पहुंचाया। वह हमारे आदर्श पुरुष रहे हैं।
इस अवसर पर जदयू के नगर अध्यक्ष मुकेश जैन ने कहा कि हमारे देश के प्रथम राष्ट्रपति राजेंद्र प्रसाद भारत ही नहीं विश्व के धरोहर हैं। उनके पद चिन्हों पर हम सबों को चलने की जरूरत है। वह स्वतंत्र भारत के प्रथम राष्ट्रपति के पद को 1950 से लेकर 1962 तक सुशोभित किए।


इस अवसर पर समाजसेवी दिलीप सिन्हा ने कहा कि डॉ राजेंद्र प्रसाद गांधीवादी चिंतक और 21वीं शताब्दी के महानायक थे।
इस अवसर पर साहित्यकार डॉ चंद्रशेखर चौरसिया ने कहा कि डॉ राजेंद्र प्रसाद सत्य अहिंसा क्षमा, दया, न्याय, करुणा जैसे सद्गुणों के साधक थे।
इस अवसर पर पुष्कर प्रसाद सिंह प्रत्यक्ष गवाह संपादक, विजय कुमार सिंह, सुशील कुमार, राजा कुमार, अर्जुन शर्मा, राजेंद्र महतो जेपी सेनानी अधिवक्ता, संतोष कुमार छात्र नेता, छात्रा अनिकेत कुमार पाठक अनेकों ने उनको याद किया।

By National News Today

नेशनल न्यूज़ टुडे वेब पोर्टल के रूप में आप लोगों के बीच आया है। यह न्यूज़ पोर्टल "खबरें वही जो हो सही" को अक्षरसः पालन करते हुए, आपके बीच में सदैव ताजातरीन ख़बरों से अवगत कराते रहेंगे।

Related Post

You Missed