Sat. Jul 19th, 2025

297वीं जयंती मनाई गई स्वामी दयानंद सरस्वती की

 

बेगूसराय ::–

विजय कुमार सिंह ::–

12 फरवरी 2021, शुक्रवार

शहीद सुखदेव सिंह समन्वय समिति की ओर से बेगूसराय में स्वामी दयानंद सरस्वती की 297वीं जयंती मनाई गई। जिसकी अध्यक्षता शिक्षक नेता अमरेंद्र कुमार सिंह ने की। अध्यक्षीय संबोधन में अमरेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि स्वामी दयानंद सरस्वती का जन्म 12 फरवरी 1824 को मोरबी गुजरात में हुआ और मृत्यु 30 अक्टूबर 1883 को हो गया।
स्वामी दयानंद सरस्वती ने 1875 में आर्य समाज की स्थापना की। साथ ही धार्मिक संकीर्णता, पाखंड, जातिवाद और बाल विवाह जैसी कुरीतियों पर साहसी कदम उठाया था।


इस अवसर पर नगर निगम के उप मेयर राजीव रंजन ने कहा कि विधवा विवाह को प्रोत्साहन किया।
महिला सेल के सचिव सुनीता देवी ने कहा कि स्वामी दयानंद सरस्वती का मूल नाम शंकर था। उन्होंने 14 वर्ष की छोटी आयु में ही मूर्ति पूजा का घोर विरोध किया था। आगे चल कर वेदांत के प्रभाव में आकर आर्य समाज की प्रवर्तक हो गए।
इस अवसर पर डॉक्टर शैलेंद्र कुमार सिंह जेपी सेनानी, राजेंद्र महतो अधिवक्ता जेपी सेनानी, आसमा, अनिकेत पाठक, छात्रा अनाया कुमारी, अनेकों ने उन्हें याद किया।

By National News Today

नेशनल न्यूज़ टुडे वेब पोर्टल के रूप में आप लोगों के बीच आया है। यह न्यूज़ पोर्टल "खबरें वही जो हो सही" को अक्षरसः पालन करते हुए, आपके बीच में सदैव ताजातरीन ख़बरों से अवगत कराते रहेंगे।

Related Post

You Missed